शाहजहांपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आराधना मिश्रा मोना बोलीं- कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे

Congress's show of strength in Shahjahanpur, Aradhana Mishra Mona said - there will be no reduction in the respect of the workers.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 21 Nov, 2026 02:48 AM
शाहजहांपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आराधना मिश्रा मोना बोलीं- कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे

मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में चार जिलों के हजारों कार्यकर्ताओं की जुटान, 2027 में प्रदेश की सत्ता से भाजपा सरकार को हटाने का संकल्प

शाहजहांपुर, 20 नवंबर 2026 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को शाहजहांपुर में आयोजित मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनके सम्मान और अधिकारों की लड़ाई में पार्टी पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी रहेगी।

आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि शाहजहांपुर की धरती अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खां की धरती है। इन अमर शहीदों के बलिदान से देश आजाद हुआ। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह कार्यकर्ताओं को तमाम तरह से प्रताड़ित किया गया, इसके बावजूद उन्होंने तिरंगे को अपने सीने से लगाए रखा। आज आपकी बहन आपको विश्वास दिलाती है कि जब भी कोई चुनौती आपके सामने आएगी, आपकी बहन आपके आगे खड़ी रहेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार तो बनेगी, लेकिन आज भी कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जब-जब देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम किया गया, तब-तब देश कमजोर हुआ है।

संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही सत्ता : आराधना मिश्रा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आज सत्ता में बैठे लोग संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। राहुल गांधी का आह्वान है कि सभी लोग अपने परिवार और समाज के लोगों के वोट की रक्षा करें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहना होगा।

गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे को बचाने की जरूरत : लुईस खुर्शीद

पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने संविधान संवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी गंगा-जमुनी तहजीब को मानने वाले हैं। जिस गंगा में मुस्लिम वजू करते हैं और हिंदू स्नान करते हैं, उसी भाईचारे और साझा संस्कृति को राहुल गांधी बचाने में लगे हैं। देश की एकता और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बनाएंगे गठबंधन की सरकार : कुणाल चौधरी

राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी कुणाल चौधरी ने कहा कि हम सभी अपनी प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के साथ मजबूती से खड़े हैं। उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रदेश सरकार को सत्ता से हटाने और उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

चार जिलों के हजारों कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता

शाहजहांपुर में आयोजित इस मंडलीय सम्मेलन में बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं जनपदों के जिला एवं शहर अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों तथा हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं ने एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

#Congress #AradhanaMishraMona #RahulGandhi #Shahjahanpur #UPCongress #UPPolitics #UPAssemblyElection2027 #CongressWorkers #Constitution #Democracy #GangaJamuniTehzeeb #UttarPradesh #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.