आपातकाल से 1984 तक कांग्रेस का इतिहास लोकतंत्र के दमन का गवाह : ए.के. शर्मा

Congress's history from the Emergency to 1984 bears witness to the suppression of democracy: A.K. Sharma

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 4 Nov, 2026 05:27 PM
आपातकाल से 1984 तक कांग्रेस का इतिहास लोकतंत्र के दमन का गवाह : ए.के. शर्मा

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में विपक्ष पर मंत्री का हमला, विदेशी इशारों और फंडिंग से देश में अशांति फैलाने का लगाया आरोप

गोरखपुर, 4 नवंबर 2026 (आईपीएन)। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के हाथ लोकतंत्र और संविधान के दमन के इतिहास से रंगे हैं। आज वही कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लोकतंत्र बचाने की बातें कर रहे हैं, जिन्होंने अपने शासनकाल में लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष विदेशी इशारों, विदेशी सहयोग और विदेशी फंडिंग के जरिए देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है।

गोरखपुर में बुधवार को आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ए.के. शर्मा ने कहा कि देश की जागरूक जनता और भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष की ऐसी कोशिशों को सफल नहीं होने देंगे। जनसभा में उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि जनता अराजकता की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।

मंत्री ने कांग्रेस के शासनकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि 1975 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री के चुनाव को निरस्त किए जाने के बाद लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करने के बजाय देश पर आपातकाल थोप दिया गया। हजारों नागरिकों को जेलों में बंद किया गया, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पाबंदी लगाई गई और लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास हुआ।

उन्होंने कहा कि संविधान संशोधनों और न्यायपालिका के मामलों में भी कांग्रेस का रवैया सवालों के घेरे में रहा। वर्ष 1984 में सिखों के नरसंहार और कश्मीरी पंडितों के विस्थापन के दौरान भी कांग्रेस को लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की चिंता नहीं दिखाई दी।

ए.के. शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई होती है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध अभियान चलाया जाता है, तब विपक्ष लोकतंत्र पर खतरे की बात करने लगता है। उन्होंने इसे विपक्ष की दोहरी राजनीतिक सोच बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की राजनीति को जनता समझ चुकी है।

मंत्री ने पदयात्रा और जनसभा में शामिल लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों के सम्मान के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिबद्धता के साथ जनता के बीच खड़ा है।

#AKSharma #Gorakhpur #BJP #Congress #Emergency1975 #1984AntiSikhRiots #KashmiriPandits #Democracy #IndianPolitics #UttarPradesh #UPNews #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.