सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कांग्रेसजनों ने किया पूजन-हवन और महामृत्युंजय जाप

Congressmen performed Puja-Havan and Mahamrityunjay chanting for the speedy recovery of Sonia Gandhi

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 18 Jun, 2022 09:26 PM
सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कांग्रेसजनों ने किया पूजन-हवन और महामृत्युंजय जाप

लखनऊ, 18 जून 2022 (आईपीएन)। सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने हेतु आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय नेहरू भवन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा महामृत्युंजय मंत्र का जाप और पूजन हवन किया गया।

कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया कि सोनिया गांधी जी के स्वास्थ्य लाभ के लिए हम सभी कांग्रेस जनों की दुआएं उनके साथ हैं, त्याग की प्रतिमूर्ति शीघ्र स्वस्थ हों। आज पूजन कार्यक्रम पूर्व विधायक एवं कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य/पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने महामृत्युंजय यज्ञ में आहुति अर्पित कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की पूजन में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह डीपी, प्रदेश महासचिव संगठन दिनेश सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विरेन्द्र मदान, अमरनाथ अग्रवाल, प्रमोद सिंह, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, मुकेश सिंह चौहान, कैप्टन वंशीधर मिश्र, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी, सिद्धि श्री, सुधा मिश्रा, सुमन प्रजापति, विभा त्रिपाठी, विषम सिंह, जितेन्द्र कुमार वर्मा, सुशील वाल्मीकि, रूद्रदमन सिंह बबलू, आचार्य मनोज कुमार पाण्डेय, मनोज तिवारी, राहुल अवस्थी, अंशू त्रिपाठी, नीरज तिवारी, राकेश पाण्डेय, आशुतोष मिश्रा, सहित तमाम कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.