तीन साल पूरे होने पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, अजय राय को दी बधाई

Congress workers celebrated the completion of three years and congratulated Ajay Rai.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 18 Aug, 2026 12:11 AM
तीन साल पूरे होने पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, अजय राय को दी बधाई

लखनऊ, 17 अगस्त (IPN)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अजय राय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हुआ है और जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया है।

कांग्रेसजनों ने कहा कि अजय राय के नेतृत्व में पार्टी ने किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पेपर लीक के मामलों में छात्रों और युवाओं की आवाज बुलंद करने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई घटनाओं में पीड़ितों के बीच पहुंचकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया गया।

उन्होंने कहा कि अजय राय ने कई मौकों पर प्रशासनिक रोक और मुकदमों की परवाह किए बिना पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनके साथ खड़े रहे। प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्रों के संवाद कार्यक्रम को लेकर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में संघर्ष को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

कांग्रेसजनों ने दावा किया कि अजय राय के नेतृत्व में पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप प्रदेश कांग्रेस को और मजबूत बनाने के लिए अजय राय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. उमा शंकर पाण्डेय, अंशू अवस्थी, सचिन रावत, अब्दुल्ला शेर खान, सुबोध श्रीवास्तव, डॉ. रेहान अहमद खान, विकास श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, अनीस अख्तर मोदी, शहनवाज खान, प्रनव त्रिपाठी, मसूद खान, एस.एफ.ए. चर्चिल, अख्तर मलिक, रवीन्द्र पटेल, अजीत मौर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

#ipnlive #ipnnews #ipn #AjayRai #Congress #UttarPradeshCongress #Lucknow

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.