लखीमपुर खीरी के नाबालिग दलित बच्चियों के पीड़ित परिवारों को कांग्रेस ने भेजी आर्थिक सहायता

Congress sent financial assistance to the families of minor Dalit girls of Lakhimpur Kheri

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 29 Sep, 2022 10:54 PM
लखीमपुर खीरी के नाबालिग दलित बच्चियों के पीड़ित परिवारों को कांग्रेस ने भेजी आर्थिक सहायता

लखनऊ, 29 सितम्बर 2022 (आईपीएन)। कांग्रेस पार्टी ने लखीमपुर खीरी के नाबालिग दलित बच्चियों के पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भेजी है।

इस सम्बन्ध में प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक और प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने आईपीएन को बताया कि जनपद लखीमपुर खीरी अन्तर्गत निघासन कोतवाली क्षेत्र के लालपुर मजरा तंबोलीपुरवा गांव की जिन दो नाबालिग दलित बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या कर शवों को पेड़ से लटका देने की वीभत्स घटना हुई थी आज उनके परिवार जनों को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस ने आर्थिक सहायता दी है। प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष/पूर्व विधायक सतीश अजमानी और जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि पूर्व में प्रियंका गांधी के निर्देश पर इस वीभत्स घटना के बाद तत्काल कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ के नेतृत्व में लखीमपुर गया था और उस समय ही कांग्रेस के सभी विधायकों ने अपना एक माह का वेतन और पार्टी द्वारा सहयोग पीड़ित परिवार को देने को कहा था, आज उसी क्रम में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग राशि चेक द्वारा दी गई।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.