Congress Rally in Delhi : कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली में UP से शामिल होंगे हज़ारों कार्यकर्ता
कांग्रेस पार्टी की ओर से 4 सितंबर को दिल्ली में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली का (Rally in delhi against inflation) आयोजन किया जा रहा है. इसमें उत्तर प्रदेश से भी कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे.
IPN Live
Lucknow, 3 Sep, 2022 04:21 PMलखनऊ, 03 सितंबर 2022 (आईपीएन)। कांग्रेस पार्टी 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'महंगाई पर हल्ला बोल रैली' करने जा रही है. इस रैली में उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे. वहीं 7 सितंबर से कांग्रेस केंद्र सराकर को घेरने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है.
अपने तमाम साथियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रैली में हिस्सा लेने जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने आईपीएन को बताया कि आज देश महंगाई से जूझ रहा (Congress halla bol rally in Delhi) है. महंगाई पर हल्ला बोल रैली में हमारे नेता राहुल गांधी जी जनता की आवाज उठाएंगे और इस बहरी सरकार को जगाने का काम करेंगे.
कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार को घेरने के साथ-साथ 7 सितंबर को शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा की भूमिका के रूप में भी देखा जा रहा है.
प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ (पश्चिमी जोन) के चेयरमैन विनोद बंसल समेत अपने अन्य साथियों के साथ रैली में शामिल होने दिल्ली जा रहे UP Congress के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली में हजारों लोग शामिल होंगे. राहुल गांधी इस रैली को संबोधित करेंगे.
रैली में राष्ट्रीय सचिव UP मध्य के प्रभारी धीरज गुर्जर भी शामिल होंगे।

No Previous Comments found.