CONGRESS MP प्रमोद तिवारी ने कहा : चोर को चोर कहा है और चोर को चोर कहेंगे

यूपी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारत के इतिहास में चोर को चोर कहने पर ऐसा पहली बार हुआ है। श्री तिवारी ने कहा कि ये बुझदिल क्या कर पायेंगे हम तो देश की 130 करोड़ जनता की आवाज़ को बोलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमने भी मॉं दुर्गा की कसम खायी है कि चोर को चोर कहा है और चोर को चोर कहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी कौन सी नस दबी हुई है जिसकी वहज से सदन में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा और जेपीसी गठित नहीं की जा रही है।

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 31 Mar, 2023 04:44 PM
CONGRESS MP प्रमोद तिवारी ने कहा : चोर को चोर कहा है और चोर को चोर कहेंगे

लखनऊ, 31 मार्च 2023 (आईपीएन)। लगभग 40 सालों से किसी न किसी सदन का सदस्य रहा हूं और बड़ी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि विदेश की धरती पर यदि किसी ने हिन्दुस्तान का अपमान किया है तो वह नाम है नरेन्द्र मोदी और यदि किसी ने विदेश में हिन्दुस्तान का सम्मान किया है तो उसका नाम है राहुल गांधी। यूपी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में यह बात कहते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारत के इतिहास में चोर को चोर कहने पर ऐसा पहली बार हुआ है। श्री तिवारी ने कहा कि ये बुझदिल क्या कर पायेंगे हम तो देश की 130 करोड़ जनता की आवाज़ को बोलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमने भी मॉं दुर्गा की कसम खायी है कि चोर को चोर कहा है और चोर को चोर कहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी कौन सी नस दबी हुई है जिसकी वहज से सदन में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा और जेपीसी गठित नहीं की जा रही है। 

वार्ता में श्री तिवारी ने कहा कि न ललित मोदी और न ही नीरव मोदी ओबीसी है लेकिन भाजपा ओबीसी की बात कर रही है। कांग्रेस पार्टी में दो ओ.बी.सी. मुख्यमंत्री हैं, इससे यह साबित होता है कांग्रेस पार्टी ओ.बी.सी. के योगदान को महत्व देती है। राहुल गांधी ने सदन में बोलने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को लिखकर दिया लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गयी। उन्होंने कहा कि आज यह हालत है कि सरकार सदन को चलने नहीं दे रही है। शुरू में हमारे साथ 4 दल आये थे और आज 19 दल हमारे साथ आये हैं। 

कांग्रेस सांसद ने कहा कि जिस व्यक्ति ने देश के हित में चार हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा की हो वो विदेश में देश का अपमान करेगा। उन्होंने कहा कि सजा देते समय मजिस्टेट को दोषी की पारिवारिक प्रष्ठभूमि देखनी ही चाहिए। यदि लूटने वाला अपराधी है तो लूटाने वाला भी कम दोषी नहीं है। अपने ‘‘परम मित्र’’ अडानी को बचाने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकतंत्र का गला घोट रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को निशाना बनाया गया है क्योंकि उन्होंने मोदी जी से अडानी के बारे में पूछा। लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने के लिये सब कुछ करेगी।

राज्य सभा सांसद एवं स्टीयरिंग कमेटी सदस्य प्रमोद तिवारी ने भा.ज.पा. सरकार से सवाल पूछा है कि क्या अडानी की शेल कंपनियों में रु. 20,000 करोड (बीस हजार करोड़ रुपये) अथवा 3 बिलियन डॉलर है ? इतनी बड़ी धनराशि अडानी स्वयं कमा नहीं सकते क्योंकि वे इंफ्रास्ट्रक्चर में है, इतनी बड़ी धनराशि कहां से आयी ? यह किसका काला धन है ? ये शेल कंपनियां किसकी है ? ये कंपनियां डिफेंस फील्ड में काम कर रही है, तो कोई क्यों नहीं जानता ? इसमें एक चीनी नागरिक शामिल है, वह चीनी नागरिक कौन है ?

श्री तिवारी ने जानना चाहा है कि प्रधानमंत्री का अडानी से क्या रिश्ता है? रक्षा उद्योग के बारे में, हवाई अड्डों के बारे में, श्रीलंका में दिये गये बयानों के संदर्भ में, बांग्लादेश में दिये गये बयानों के संदर्भ में और ऑस्ट्रेलिया में भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन के साथ बैठे हुए पीएम मोदी एवं अडानी की तस्वीरे है, जिन्होंने कथित तौर पर 1 बिलियन डॉलर का ऋण स्वीकृत किया था। इसके पुख्ता सुबूत हैं।

तिवरी ने कहा कि राहुल गांधी और राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा अडानी के संदर्भ में सदन में दिये गये भाषणों के महत्वपूर्ण अंशों को संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। यही नहीं अडानी के घोटाले के संदर्भ में जब राहुल गांधी ने संसद में भाषण दिया था और सरकार से सवाल किया था तो उसके 9 दिन बाद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का प्रकरण फिर शुरू हो गया।

श्री तिवारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, मौलाना अबुल कलाम आजाद को या तो राजद्रोह या फिर जेल के मामले में अंग्रेजों ने सजा दी। किंतु अंततः कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ जीत हासिल की। अब ‘‘मोदी सरकार’’ चोरों और घोटालेबाजों का पर्दाफाश करने के लिये राहुल गांधी पर निशाना साध रही है। कांग्रेस लोकतांत्रिक ढंग से अहिंसात्मक से इसके लिए संघर्ष करेगी और फिर जीत हासिल करेगी।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.