स्नातक-शिक्षक चुनाव में विकासोन्मुखी सोच चुनें: डॉ. राजेश्वर सिंह

Choose development-oriented thinking in graduate-teacher elections: Dr. Rajeshwar Singh

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 17 Oct, 2026 02:12 AM
स्नातक-शिक्षक चुनाव में विकासोन्मुखी सोच चुनें: डॉ. राजेश्वर सिंह

शत-प्रतिशत मतदान की अपील, जाति-धर्म से ऊपर उठकर शिक्षा, रोजगार और जनकल्याण को प्राथमिकता देने का आह्वान

लखनऊ, 17 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में जागरूक मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने और जाति-धर्म से ऊपर उठकर विकासोन्मुखी सोच को प्राथमिकता देने की अपील की। एसकेडी डिग्री कॉलेज में शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों के साथ संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रदेश के भविष्य के प्रति शिक्षक और उच्च शिक्षित वर्ग की सोच को सामने रखने का महत्वपूर्ण अवसर है।

डॉ. सिंह ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और जनकल्याण चुनाव के प्रमुख मुद्दे होने चाहिए। विधान परिषद में विकासोन्मुखी सोच का बहुमत जरूरी है, ताकि प्रदेश में विकास कार्यों और जनहित की नीतियों को निरंतर गति मिलती रहे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश 11.3 प्रतिशत विकास दर के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक्सप्रेसवे, मेट्रो, हवाई अड्डों, अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों का विस्तार युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

डॉ. सिंह ने युवाओं से कक्षा 12वीं से लेकर स्नातक और परास्नातक तक के समय का सदुपयोग शिक्षा, कौशल विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य समाज को बांटना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना होना चाहिए।

बैठक में एसकेडी ग्रुप के अध्यक्ष मनीष सिंह, सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अनिल अग्रवाल, मॉडर्न एकेडमी के राजीव तुली, विवेकानंद महिला महाविद्यालय की डॉ. कविता सिंह सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व और लोकतांत्रिक सहभागिता पर विचार साझा किए।

इससे पहले डॉ. सिंह ने सरोजनीनगर के फूलचंद्र नगर, सैनी मार्केट और रॉयल सिटी सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। बिजनौर स्थित श्री श्री सिद्ध पीठ नव दुर्गा माता मंदिर में आयोजित माँ भगवती जागरण में शामिल होकर उन्होंने माँ नव दुर्गा के दर्शन किए।

#IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS #RajeshwarSingh #Lucknow #GraduateElection #TeacherElection #VoterAwareness #UttarPradesh

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.