पश्चिमी यूपी में चंद्रशेखर आजाद का शक्ति प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक तीन जिलों में कार्यक्रम

Chandrashekhar Azad's show of strength in western UP, programs in three districts from September 28 to 30

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 9 Sep, 2026 03:57 PM
पश्चिमी यूपी में चंद्रशेखर आजाद का शक्ति प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक तीन जिलों में कार्यक्रम

शामली, संभल और बरेली में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे, कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील

लखनऊ, 9 सितंबर (आईपीएन)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ की ओर से 8 सितंबर को जारी आवश्यक सूचना में कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों की तैयारियां सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी की अपील की गई है।

पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 28 सितंबर 2026 को शामली जनपद की थाना भवन विधानसभा क्षेत्र, 29 सितंबर को संभल जनपद की चंदौसी विधानसभा क्षेत्र तथा 30 सितंबर को बरेली जनपद की बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पार्टी ने कहा है कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं साथी अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएं। साथ ही, शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित कर सत्ता परिवर्तन के अभियान को मजबूती प्रदान करें।

17 सितंबर का उन्नाव कार्यक्रम स्थगित

आवश्यक सूचना में यह भी बताया गया है कि 17 सितंबर को उन्नाव जनपद की मोहन विधानसभा में आयोजित होने वाला पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तैयारियां करने का आह्वान किया है।

#IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS #आजादसमाजपार्टी #चंद्रशेखरआजाद #कांशीराम #उत्तरप्रदेश #शामली #संभल #बरेली #राजनीति #सत्तापरिवर्तन


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.