कासगंज पुलिस हिरासत में युवक की मौत की हो उच्च स्तरीय जांच: पीस पार्टी

पीस पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और बाराबंकी विधान सभा चुनाव क्षेत्र 268 के प्रत्याशी मौलाना अखलाक नदवी ने कासगंज पुलिस हिरासत में एक युवक की संदिग्ध मौत पर दुख व्यक्त करते हुए अपने प्रेस नोट के माध्यम से राज्य सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि कासगंज में पुलिस हिरासत में मोहम्मद अल्ताफ की मौत बेहद दुखद और शर्मनाक है।

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 13 Nov, 2021 09:16 PM
कासगंज पुलिस हिरासत में युवक की मौत की हो उच्च स्तरीय जांच: पीस पार्टी

कासगंज पुलिस हिरासत में युवक की मौत की हो उच्च स्तरीय जांच: पीस पार्टी

लखनऊ, 13 नवम्बर 2021 (आईपीएन)। पीस पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और बाराबंकी विधान सभा चुनाव क्षेत्र 268 के प्रत्याशी मौलाना अखलाक नदवी ने कासगंज पुलिस हिरासत में एक युवक की संदिग्ध मौत पर दुख व्यक्त करते हुए अपने प्रेस नोट के माध्यम से राज्य सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि कासगंज में पुलिस हिरासत में मोहम्मद अल्ताफ की मौत बेहद दुखद और शर्मनाक है। सरकार को घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए और प्रभावित परिवार की मदद करनी चाहिए।
देश में पुलिस हिरासत में मौतों की बढ़ती संख्या पर खेद व्यक्त करते हुए मौलाना ने कहा कि यह बहुत चिंता का विषय है कि सरकार हिरासत में होने वाली मौतों को रोकने और पुलिस को लोगों का रक्षक बनाने में दिन बदिन विफल हो रही है। पार्टी राज्य सरकार से दोषी पुलिस आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और अल्ताफ के परिवार और कम से कम एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने का मांग कर रही है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.