CM YOGI ने कहा: आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाने की प्रक्रिया के साथ जुड़ने का अवसर आपके पास आया है, चूकिएगा मत
CM YOGI said: The opportunity has come to you to join the process of making Azamgarh into Aryamgarh, don't miss it
IPN Live
Lucknow, 19 Jun, 2022 09:13 PMआजमगढ़, 19 जून 2022 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बाबा भंवरनाथ की पुण्यभूमि आजमगढ़ के चक्रपानपुर व बिलरियागंज क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया और कहा कि यहां की राष्ट्रवादी जनता सुशासन व विकास पर अपने विश्वास की मुहर लगाते हुए दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को भारी मतों से विजयी बनाने जा रही है।
सीएम योगी ने कहा कि आजमगढ़ को समाजवादी पार्टी की सरकार ने आतंकवाद का गढ़ बना दिया था। लेकिन अब आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाने की प्रक्रिया के साथ जुड़ने का अवसर आपके पास आया है। चूकिएगा मत!
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आजमगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की रीढ़ बनने वाला है। यह केवल आवागमन का माध्यम नहीं है, बल्कि यहां के विकास की धुरी बनने वाला है। सपा और बसपा उत्तर प्रदेश के विकास के राहु और केतु हैं। इनसे आप जितनी दूरी बनाएंगे, विकास आपके उतना ही नजदीक आएगा। समाजवादी पार्टी की प्रवृत्ति ही धोखा देने की है, चाहे वह प्रदेश को धोखा देने की हो, चाहे आजमगढ़ को। ये सबको धोखा देंगे।
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अग्निपथ के माध्यम से देश के युवाओं को अग्निवीर बनाने के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है। पूरी दुनिया इसका स्वागत कर रही है। लेकिन विपक्षी दलों द्वारा नौजवानों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

No Previous Comments found.