08 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे बृजलाल खाबरी और सभी नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष
Brijlal Khabri and all newly appointed provincial presidents will take over on October 08
IPN Live
Lucknow, 6 Oct, 2022 11:52 PMलखनऊ, 06 अक्टूबर 2022 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयोजक/प्रवक्ता अशोक सिंह ने बयान जारी करते हुए बताया कि 08 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष बृजलाल खाबरी लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय पर अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर सभी नव नियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेन्द्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव (इटावा), एवं योगेश दीक्षित भी अपना-अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
प्रवक्ता श्री सिंह ने आईपीएन को बताया कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला/शहर अध्यक्ष/ब्लाक/वार्ड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, वर्तमान/पूर्व सांसद/विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, विगत लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी एवं फ्रंटल संगठन/विभाग/प्रकोष्ठ के प्रदेश/जिला/शहर चेयरमैन/अध्यक्ष एवं समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहेंगे।

No Previous Comments found.