समाजवादी सरकारों में हुआ ब्राह्मणों का सबसे अधिक अपमान : डॉ. दिनेश शर्मा

Brahmins were insulted the most during Samajwadi governments: Dr. Dinesh Sharma

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 13 Aug, 2026 09:00 PM
समाजवादी सरकारों में हुआ ब्राह्मणों का सबसे अधिक अपमान : डॉ. दिनेश शर्मा

विपक्ष अस्तित्व बचाने का कर रहा आखिरी प्रयास, तिरंगा यात्रा देती है देश की एकता का संदेश

रामनगरी के विकास से विपक्ष परेशान, अयोध्या में मंदिर के साथ आधुनिक नगरी का भी हुआ निर्माण

अयोध्या, 13 अगस्त (आईपीएन)। राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकारों में ब्राह्मणों का सबसे अधिक उत्पीड़न हुआ। ब्राह्मण समाज का अपमान करना समाजवादियों की पुरानी आदत रही है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण को समाज में देवतुल्य माना गया है और वह समाज के कल्याण के लिए कार्य करता है।

अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि जिन्होंने प्रभु श्रीराम को नहीं माना, वे आज राम की चिंता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब ऐसे लोग प्रभु राम को बचाने की बात करते हैं तो स्पष्ट हो जाता है कि वे वास्तव में अपने अस्तित्व को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

तिरंगा यात्रा ने दिया एकता का संदेश

डॉ. शर्मा ने कहा कि रामनगरी में तिरंगा यात्रा का विहंगम स्वरूप देखने को मिला। राष्ट्र रक्षा यज्ञ को संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने भारत माता की जय के जयघोष के साथ हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता और अखंडता का मजबूत संदेश देती है। तिरंगा देशवासियों को एकता, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के सूत्र में बांधने का कार्य करता है।

अयोध्या के विकास से विपक्ष परेशान : डॉ. शर्मा

राज्यसभा सांसद ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का विरोध करने और भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वालों को आज रामनगरी में पूरा हुआ मंदिर देखकर आश्चर्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में केवल राम मंदिर का निर्माण नहीं हुआ है, बल्कि आधुनिक अयोध्या का भी निर्माण हुआ है। रामनगरी का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है और विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।

डॉ. शर्मा ने आरोप लगाया कि अयोध्या में हो रहे विकास और राम मंदिर की भव्यता से विपक्ष परेशान है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम हो जाए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्रकरण में किसी भी दोषी को सरकार छोड़ेगी नहीं।

साधु-संतों के आशीर्वाद से बढ़ रहा देश

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने साधु-संतों का अपमान किया है। उन्हें समझना चाहिए कि देश साधु-संतों के आशीर्वाद के साथ विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या आज देश और दुनिया के लिए आस्था के साथ-साथ विकास का भी केंद्र बन रही है। रामनगरी में हुए बदलाव से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं।

श्रीरामलला और हनुमानगढ़ी के किए दर्शन

डॉ. दिनेश शर्मा ने गांधी पार्क, सिविल लाइंस, अयोध्या में भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। उन्होंने श्रीरामलला एवं श्री हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा भी की।

इसके अलावा उन्होंने अंबेडकर नगर में उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित मुस्लिम महिलाओं की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भी किया।

कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक राम चंद्र यादव, विधायक अभय सिंह, विधायक चंद्रभानु पासवान, पूर्व महापौर ऋषि उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष अक्षय मिश्रा, महामंत्री परमानंद मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष हरभजन गौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह ‘टिल्लू’ और अमन गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

#DineshSharma #DrDineshSharma #Ayodhya #AyodhyaNews #RamMandir #ShriRam #RamLalla #TirangaYatra #Tiranga #HarGharTiranga #BJP #BJP4India #UttarPradesh #UPNews #YogiAdityanath #Sanatan #BrahminSamaj #DevelopedIndia #ViksitBharat #NationalUnity #DeshBhakti #ipnlive #ipnnews #ipn

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.