भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा: मैनपुरी लोकसभा सीट पर इस बार अवश्य ही कमल खिलेगा
Bhupendra Singh Chaudhary said: This time the lotus will definitely bloom in Mainpuri Lok Sabha seat
IPN Live
Lucknow, 20 Oct, 2022 08:17 PMदेवरिया, 20 अक्टूबर 2022 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेेगी साथ ही पांच विधान परिषद की सीटों पर भी भाजपा की जीत होगी। इसके लिए पार्टी ने रणनीति तैयार कर ली है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी और इस बार अवश्य ही कमल खिलेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने यह बातें पार्टी द्वारा स्व. अटल बिहारी वाजपेयी आडिटोरियम टाउन हाल, देवरिया में आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत चयनित सेवाव्रती कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कही।
चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। जनसंघ से प्रारम्भ हुई हमारी पार्टी आज एक वट वृक्ष के रूप में दुनिया के सामने है। भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों की पार्टी है, जिसमें जाति, धर्म, मत, मजहब के आधार पर नही बल्कि सामूहिकता के आधार पर काम होता है।
उन्होंने कहा कि देश के विकास का एजेंडा लेकर हमनें 1996 में केंद्र में एनडीए गठबंधन बनाकर बनाई। अटल जी के नेतृत्व में सरकार ने देश के विकास की प्राथमिकता वाले सारे काम किये। इसी कार्यकाल के दौरान अटल जी ने देश को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश बनाया। श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के माध्यम से संकल्प पत्र के संकल्पों को पूर्ण कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। विश्व के जो देश भारत को गंभीरता से नही लेते थे, वे आज इस बात के इंतजार में रहते है कि किसी भी विषय पर भारत का क्या रुख है।
नेहरू-गांधी परिवार के नियंत्रण से मुक्त नहीं हो सकता है कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद नेहरू-गांधी परिवार के नियंत्रण से मुक्त नहीं हो सकता है। कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है और परिवार से नियंत्रित होकर ही चलती है। उन्होंने कहा कि सपा सहित तमाम विपक्षी दल परिवार के आर्थिक व राजनीतिक उत्थान के लिए राजनीतिक पार्टियां चला रहे हैं। देश में भाजपा ही एक मात्र राजनीतिक दल है, जिसमें साधारण कार्यकर्ता भी अपनी योग्यता के आधार पर किसी भी पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या बढ़ोत्तरी आज चुनौती बनी हुई है। इसको लेकर भाजपा गंभीर है। पीएफआई सहित कोई संगठन अगर राष्ट्र के लिए खतरा उत्पन्न करते है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से महात्मा गांध जयन्ती 2 अक्टूबर तक पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत किये गए विभिन्न सेवा कार्यों में उत्कृष्ट काम करने वाले सेवा व्रती कार्यकर्ताओ को प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र देकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मान किया। इसमें रक्तदान के लिये युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण प्रताप मल्ल, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, युवा मोर्चा प्रभारी प्रमोद शाही को, वृक्षारोपण के लिये किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र, जलाशय सफाई के लिये मनीषा निषाद, मीरा देवी, कन्हैयालाल जायसवाल, शमसुद्दीन अहमद, अभय सिंह को, वोकल फार लोकल प्रदर्शनी के लिये आशा ओझा, योगेश प्रजापति, मोहन गुप्ता, रमेश वर्मा, मीडिया के काम के लिये अम्बिकेश पाण्डेय को और आईटी एवं सोशल मीडिया के काम के लिये तेज बहादुर पाल, शिवेश पाण्डेय, शुभम मणि त्रिपाठी, राहुल कुमार को सम्मानित किया गया।

No Previous Comments found.