2017 से पहले उपेक्षा और अव्यवस्था का दंश झेल रही थी अयोध्या: सीएम योगी
Before 2017, Ayodhya was suffering from neglect and chaos: CM Yogi
IPN Live
Lucknow, 1 Nov, 2026 03:33 PM'एक्स' पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री ने साझा की अयोध्या की पुरानी और नई तस्वीर, कहा- अब विरासत के साथ प्रगति का नया अध्याय लिख रही प्रभु श्रीराम की प्राणप्रिय नगरी
लखनऊ, 1 नवंबर 2026 (आईपीएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर अयोध्या की पुरानी और वर्तमान तस्वीर प्रस्तुत की। उन्होंने वर्ष 2017 से पहले की स्थिति का उल्लेख करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों पर अयोध्या की उपेक्षा और तुष्टीकरण का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय यह दिव्य नगरी उपेक्षा, अव्यवस्था और तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी। श्रद्धालुओं की यात्रा कठिन थी, नगर की व्यवस्थाएं जर्जर थीं और स्थानीय परिवारों के विकास की संभावनाएं सीमित थीं।
अयोध्यावासियों के घर-आंगन तक पहुंच रहा परिवर्तन का प्रकाश
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन गरिमा को आधुनिक विकास का नया विस्तार मिला है। भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से लेकर रामपथ, धर्मपथ, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और आधुनिक रेलवे स्टेशन तक, विकास से जुड़ी परियोजनाएं श्रद्धालुओं की सुविधा और रामनगरी के गौरव को नई पहचान दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन का लाभ अयोध्यावासियों के घर-आंगन तक पहुंच रहा है। बढ़ता पर्यटन व्यापार को मजबूती दे रहा है, नए अवसर युवाओं को रोजगार से जोड़ रहे हैं और स्थानीय परिवार समृद्धि की नई उम्मीदें संजो रहे हैं।
विरासत के साथ प्रगति का नया अध्याय लिख रही रामनगरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी विकास की प्रतीक्षा करती अयोध्या आज अपनी विरासत के साथ प्रगति का नया अध्याय लिख रही है। असंख्य सनातनियों की आस्था, अस्मिता और आराधना का यह केंद्र आज 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को साकार करते हुए सांस्कृतिक चेतना और समृद्धि का प्रतीक बन रहा है।
उन्होंने अयोध्या को सभ्यता की जन्मभूमि, संस्कृति की प्राणधारा और आस्था की शाश्वत ज्योति बताते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम की प्राणप्रिय नगरी अपनी प्राचीन पहचान के साथ विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रही है।
#अयोध्या #योगीआदित्यनाथ #श्रीराममंदिर #रामनगरी #अयोध्याविकास #उत्तरप्रदेश #विकसितउत्तरप्रदेश #सनातनसंस्कृति #Ayodhya #YogiAdityanath #RamMandir #UttarPradesh #Development #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS

No Previous Comments found.