26 नवंबर को लखनऊ में जुटेगा बहुजन समाज, चंद्रशेखर आजाद की महारैली की तैयारियां तेज

Bahujan Samaj will gather in Lucknow on November 26, preparations are in full swing for Chandrashekhar Azad's mega rally.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 6 Nov, 2026 01:02 AM
26 नवंबर को लखनऊ में जुटेगा बहुजन समाज, चंद्रशेखर आजाद की महारैली की तैयारियां तेज

संविधान दिवस पर रमाबाई अंबेडकर मैदान में होगी ‘बहुजन स्वाराज संकल्प महारैली’, प्रदेशभर में जनसंपर्क और वॉलिंटियर टीमें गठित करने के निर्देश

लखनऊ, 6 नवंबर 2026 (आईपीएन)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित होने वाली ‘बहुजन स्वाराज संकल्प महारैली’ की तैयारियां तेज कर दी हैं। महारैली में प्रदेशभर से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राजधानी में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनसंपर्क अभियान से लेकर आयोजन की व्यवस्थाओं तक की विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जोन एवं मंडल पदाधिकारियों, भाईचारा कमेटियों और पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जोन, मंडल, जिला और विधानसभा स्तर पर संगठन को सक्रिय करते हुए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएं और लोगों को महारैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित करें।

**प्रदेशभर से बनाई जाएंगी वॉलिंटियर टीमें**

महारैली के सफल आयोजन के लिए प्रदेशभर से वॉलिंटियर टीमों का गठन किया जाएगा। ये टीमें कार्यक्रम से एक दिन पहले लखनऊ के विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगी। इनकी जिम्मेदारी दूसरे जिलों से आने वाले लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने, रास्तों की जानकारी देने और यातायात सहित अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग करने की होगी।

इसके साथ ही महारैली में शामिल होने वाले लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवागमन, स्वागत और आयोजन प्रबंधन के लिए अलग-अलग समितियां गठित की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।

**प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा**

बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य निजाम चौधरी, प्रदेश महासचिव डॉ. मोहम्मद आकिब, प्रदेश महामंत्री यशवंत मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर, अरविंद राजवंशी पासी और सुनील पटेल, प्रदेश संगठन मंत्री नीरज कश्यप, प्रदेश सचिव एडवोकेट मोहम्मद इमरान, पटेल आशुतोष नागरिक, अनिकेत धानुक, प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी अमित गौतम तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी अर्पित पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता के साथ प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया। पार्टी का लक्ष्य 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाली इस महारैली में प्रदेशभर से व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करना है।

#ChandrashekharAzad #AzadSamajParty #BahujanSwaraj #BahujanMaharally #ConstitutionDay #Lucknow #UttarPradesh #BhimArmy #BahujanPolitics #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.