पंकज चौधरी को भाजपा के लिए संजीवनी बता रही BKP, बोली : UP में फिर से साबित करना होगा

BKP calls Pankaj Chaudhary a lifeline for BJP, says: We will have to prove it again in UP

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 15 Dec, 2025 12:07 PM
पंकज चौधरी को भाजपा के लिए संजीवनी बता रही BKP, बोली : UP में फिर से साबित करना होगा
लखनऊ, (आईपीएन)। बहुजन क्रांति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता केशव चन्द्र पाण्डेय ने सात बार के सांसद व केद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को यू.पी. भाजपाध्यक्ष बनने पर शुभकामना देते हुए कहा कि भाजपा को अब एक मजबूत स्तम्भ मिला है और नई चुनौतियों के रूप में नए युग की शुरुआत हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव बेहद करीब है और यह समय बड़े परिवर्तनों का है। सत्ता व विपक्ष दोनो अपनी अंतिम रणनीति पर काम कर रहे हैं और दोनो को नई संभावनाओं पर कार्य करना है। जहाँ विपक्षी दल बुरी तरह हताश हैं वहीं सत्तादल के हौसले बिहार चुनावों के बाद बुलन्द हैं। चुनावों से पूर्व अंतिम चरण की रणनीति बनाने के लिए सत्ता दल को पंकज चौधरी के रूप में संजीवनी मिली है।

भाजपा गठबन्धन की ओर आगे बढ़ेगी BKP

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि बहुजन क्रांति पार्टी राष्ट्रवादी दृष्टिकोण का दल है जबकि कांग्रेस सहित अधिकांश विपक्षी दल राष्ट्रद्रोह को ही राजनीतिक सफलता मानते हैं। इस कारण बहुजन क्रांति पार्टी किसी भी विपक्षी दल के साथ जाने के बजाय भाजपा गठबन्धन की ओर आगे बढ़ेगी ।

समान विचारधारा के राजनीतिक दलों के लिए भी BKP को पंकज से आशा

प्रवक्ता ने आशा व्यक्त किया कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी समान विचारधारा के राजनीतिक दलों हेतु भी रणनीति तैयार करेंगे जिससे राष्ट्रवादी विपक्ष भी मजबूती के साथ राष्ट्रीय लक्ष्यों से जुड़ सकेगा ।

गठबन्धन की राजनीति भी अब एक अच्छी रणनीति हो सकती है

प्रवक्ता ने याद दिलाया कि 2024 के चुनावों में एनडीए ने लोकसभा में 543 में 294 सीटें हासिल की, लेकिन विपक्ष द्वारा शुरू में अनुमान से ज्यादा सीटें पाने के बाद भाजपा ने अपना बहुमत खो दिया क्योंकि भाजपा 240 सीटें ही पा सकी थी। इसके बाद पहली बार मोदी जी गठबन्धन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। इसलिए गठबन्धन की राजनीति भी अब एक अच्छी रणनीति हो सकती है।

भाजपा को UP में फिर से साबित करना होगा

BKP प्रवक्ता ने कहा कि इतिहास अपने को दोहराता है। प्रदेश की जनता बिहार के चुनाव को फेयर नहीं मानती। इसलिए यू०पी० में भाजपा को एक नये रणनीतिक कौशल से अपने को फिर से साबित करना होगा। नए प्रदेश अध्यक्ष को इस चुनौती का सामना करना है। इस कार्य में बहुजन क्रान्ति पार्टी सत्तादल को सहयोग का भरोसा दिलाती है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.