अखिलेश को BJP का जवाब : विरासत में मिली सत्ता को खो चुके लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं

BJP's reply to Akhilesh: People who have lost their inherited power are dreaming of Mungerilal

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 23 Aug, 2023 12:56 AM
अखिलेश को BJP का जवाब : विरासत में मिली सत्ता को खो चुके लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं

लखनऊ, 22 अगस्त 2023 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को कहा कि विरासत में मिली सत्ता को खो चुके लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे है, इसलिए वे भाजपा को सत्ता से बाहर करने के बयान दे रहे हैं। लेकिन उनका ये ख्वाब बस ख्वाब बन कर ही रह जायेगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ जोड़-तोड़ की राजनीति करके कुर्सी पाने और सत्ता सुख भोगने की सपा प्रमुख की इच्छा अब कभी पूरी नहीं होगी। श्री चौधरी ने कहा कि जब से समाजवादी पार्टी के मुखिया के रूप में अखिलेश यादव ने नेतृत्व संभाला तभी से वे वैशाखियों के सहारे सत्ता में आने के लिए दौड़ रहे है। समाजवादी पार्टी जमींन से कट चुकी है। सपा मुखिया को भी जमींनी हकीकत का पता नहीं है। इसीलिए वे अर्नगल बयानबाजी कर रहे है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो काम 75 साल में नहीं हो पाये थे वे नरेन्द्र मोदी की सरकार में विगत 9 सालों में हुए है। देश और प्रदेश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर है। मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन हो रहा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक जितने भी चुनाव हुए उसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हमेशा भाजपा को हराने के दावे किये लेकिन परिणाम क्या रहे? हर चुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी को रिजेक्ट किया। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख चाहे जितने दावे कर ले लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का खाता नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार की सेवा-सुशासन एवं गरीब कल्याण की नीति ने परिवारवाद, घोटालेवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, गुण्डीगर्दी व अपराधीकरण की राजनीतिक जमींन को बंजर कर दिया है। अब सपा मुखिया की राजनीतिक फसल उगने वाली नहीं है। 2024 के लोकसभा के आम चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी और केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जीत की हैट्रिक लगाएगी।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.