राज्यसभा की 8 सीटों पर BJP का बड़ा मंथन: 25 नहीं, 26 नामों की सूची दिल्ली पहुंची! क्या व्यापारी कार्ड खेलेंगे मोदी-शाह?

BJP's big discussion on 8 Rajya Sabha seats: A list of 26 names, not 25, has reached Delhi! Will Modi and Shah play the trader card?

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 29 Sep, 2026 06:31 PM
राज्यसभा की 8 सीटों पर BJP का बड़ा मंथन: 25 नहीं, 26 नामों की सूची दिल्ली पहुंची! क्या व्यापारी कार्ड खेलेंगे मोदी-शाह?

जितेन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ, 29 सितम्बर 2026 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के संभावित उम्मीदवारों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में जहां यूपी भाजपा द्वारा केंद्रीय नेतृत्व को 25 नामों का पैनल भेजे जाने की चर्चा है, वहीं पार्टी के भरोसेमंद सूत्र इस दावे से अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को 25 नहीं बल्कि 26 नामों की सूची भेजी है और इस सूची में एक ऐसा नाम भी शामिल है जिसकी चर्चा अब तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई थी।

सूत्रों का दावा है कि चर्चित नामों कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी और हरदीप सिंह पुरी के साथ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पांचवीं बार प्रदेश संयोजक विनीत शारदा का नाम भी केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजे गए पैनल में शामिल है। बताया जा रहा है कि उनका नाम प्रारंभिक सूची के बाद विशेष स्तर पर विचार-विमर्श के उपरांत जोड़ा गया, जिसके चलते यह नाम राजनीतिक हलकों में नई चर्चा का विषय बन गया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की सामाजिक और राजनीतिक रणनीति का संकेत भी हो सकता है। पार्टी के भीतर यह फीडबैक लगातार पहुंच रहा है कि व्यापारी वर्ग भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा होने के बावजूद कुछ मुद्दों पर अंदरखाने असंतोष भी रखता है। ऐसे में व्यापारी समाज से जुड़े किसी प्रभावशाली चेहरे को राज्यसभा भेजना बड़ा राजनीतिक संदेश साबित हो सकता है।

करीब चार दशक से भाजपा और व्यापारिक संगठनों से जुड़े रहे विनीत शारदा को संगठन और व्यापारी समाज के बीच मजबूत कड़ी माना जाता है। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी राजनीतिक इच्छा भी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि यदि उन्हें लोकसभा का अवसर नहीं मिला तो राज्यसभा के माध्यम से व्यापारियों और आम लोगों की आवाज बनने का मौका मिलना चाहिए।

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए 26 नाम

  1. राजवीर सिंह (राजू भैया)
  2. बीएल वर्मा
  3. कुमार विश्वास
  4. हरीश द्विवेदी
  5. सुब्रत पाठक
  6. त्र्यंबक त्रिपाठी
  7. दुर्विजय शाक्य
  8. सुरेश राणा
  9. गीता शाक्य
  10. रेखा वर्मा
  11. प्रियंका रावत
  12. कौशल किशोर
  13. स्मृति ईरानी
  14. कामेश्वर सिंह
  15. दिलीप पटेल
  16. अनिल अग्रवाल
  17. राजेंद्र अग्रवाल
  18. ममतेश शाक्य
  19. रमापति राम त्रिपाठी
  20. संजीव बालियान
  21. सत्यपाल सिंह
  22. हरदीप सिंह पुरी
  23. बृजलाल
  24. रामशंकर कठेरिया
  25. प्रकाश पाल
  26. विनीत शारदा (सूत्रों के अनुसार सूची में शामिल अतिरिक्त नाम)

चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी, चुनावी घड़ी शुरू

बता दें कि निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी कर दी गई है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर, नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर तथा मतदान एवं मतगणना 16 अक्टूबर 2026 को होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक संपन्न कराई जाएगी।

उत्तर प्रदेश की जिन 10 सीटों पर चुनाव होना है उनमें वर्तमान में 8 सीटें भाजपा, एक सीट समाजवादी पार्टी और एक सीट बहुजन समाज पार्टी के पास है। ऐसे में भाजपा के पास अपने अधिकांश सांसदों को दोबारा भेजने के साथ-साथ नए सामाजिक और राजनीतिक संदेश देने वाले चेहरों को आगे बढ़ाने का अवसर भी मौजूद है।

दिल्ली के दरबार में अंतिम फैसला

अब निगाहें पूरी तरह भाजपा केंद्रीय नेतृत्व पर टिक गई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी इस बार केवल संगठनात्मक योगदान ही नहीं बल्कि सामाजिक प्रतिनिधित्व, क्षेत्रीय संतुलन, जातीय समीकरण और 2027 की चुनावी रणनीति को भी ध्यान में रखकर फैसला कर सकती है। ऐसे में कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी और हरदीप सिंह पुरी जैसे बड़े नामों के बीच विनीत शारदा की दावेदारी ने नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है।

अगर भाजपा व्यापारी वर्ग को सीधा प्रतिनिधित्व देने की रणनीति पर आगे बढ़ती है तो 26वें नाम के रूप में सामने आए विनीत शारदा राज्यसभा की दौड़ में एक अहम चेहरा साबित हो सकते हैं। फिलहाल अंतिम मुहर दिल्ली में लगनी है, लेकिन सूची के इस "26वें नाम" ने सियासी गलियारों की धड़कनें जरूर बढ़ा दी हैं।

ट्रेंडिंग हैशटैग

#UPRajyaSabha2026 #RajyaSabhaElection #BJP #UPBJP #VineetSharda #KumarVishwas #SmritiIrani #HardeepSinghPuri #PoliticalExclusive #BreakingPolitics #DelhiHighCommand #TraderCommunity #BusinessVoteBank #UPPolitics #Lucknow #PoliticalBuzz #Mission2027 #BJPStrategy #ExclusiveNews #IndianPolitics #UttarPradeshNews #StatePolitics #PoliticalUpdate #TopStory #ViralPoliticalNews

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.