भाजपा फर्जी वोटों के सहारे सत्ता बचाना चाहती है, कार्यकर्ता बूथों पर रहें चौकन्ने: अखिलेश यादव

BJP wants to retain power with the help of fake votes, workers should be alert at the booths: Akhilesh Yadav

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 19 Oct, 2026 02:24 AM
भाजपा फर्जी वोटों के सहारे सत्ता बचाना चाहती है, कार्यकर्ता बूथों पर रहें चौकन्ने: अखिलेश यादव

लखनऊ, 18 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के मद्देनजर बूथ स्तर पर पूरी सतर्कता बरतने का आह्वान करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा फर्जी वोट बनवाने, विरोधी दलों के मतदाताओं के नाम कटवाने और चुनावी बेईमानी को अपनी राजनीतिक ताकत मानती है।

रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए हर तरह की चाल चलती है, लेकिन अब जनता उसके तौर-तरीकों को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा है। भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण में भू-माफिया सक्रिय हैं और गरीबों, असहायों तथा सरकारी जमीनों पर कब्जे किए जा रहे हैं। न्याय मांगने वालों को ही प्रताड़ित किया जाता है, जबकि प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज मजबूती से एकजुट है। यही एकता भाजपा को सबसे ज्यादा परेशान कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और उसके शीर्ष नेतृत्व द्वारा लगातार पीडीए समाज को अपमानित और हाशिये पर धकेलने की कोशिश की जा रही है।

शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है और परीक्षा प्रणाली पर जनता का भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा पेपर लीक की घटनाएं सामने आईं, जिससे मेहनती छात्रों और युवाओं के सपनों को गहरा आघात पहुंचा।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों, नौजवानों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को भाजपा सरकार से केवल निराशा मिली है। विकास के दावों के बावजूद प्रदेश में भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और जनसमस्याएं बढ़ी हैं। जनता अब सरकार की नीतियों और दावों के बीच का अंतर समझ चुकी है।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की मजबूत लहर है और जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ स्तर पर संगठित रहें, मतदाता सूची पर नजर रखें और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं।

#AkhileshYadav #SamajwadiParty #SP #UPPolitics #Election2027 #PDA #Lucknow #UttarPradesh #PoliticalNews #BJPvsSP #BoothLevelPolitics #UPNews #LucknowNews #IPNNews

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.