राहुल गाँधी के विरोध में BJP ने किया प्रदर्शन, सिख समाज ने की इस्तीफे की मांग

BJP protests against Rahul Gandhi, Sikh community demands his resignation

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 4 Feb, 2026 08:52 PM
राहुल गाँधी के विरोध में BJP ने किया प्रदर्शन, सिख समाज ने की इस्तीफे की मांग

लखनऊ, (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का केन्द्रीय मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू का अपमान करने पर भाजपा ने पार्टी के सिख नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी शर्म करो, सिखों का अपमान करना बंद करो के नारे जैसे नारे भी लगाए।

भाजपा नेता एवं गुरू गोविन्द सिंह सेवा समिति के महामंत्री सरदार परविन्दर सिंह के नेतृत्व में राजधानी लखनऊ के आलमबाग स्थित खालसा चौक पर सिख समाज ने राहुल गांधी का पुतला दहन करते हुए सरदार रवनीत सिंह बिट्टू के अपमान को सिख समाज का अपमान बताया। श्री सिंह ने कहा कि संसद के मुख्य द्वार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सरदार रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहने से सिख समाज की भावनाएं आहत हुई है और पूरा सिख समाज आक्रोशित है। सिख समाज राहुल गांधी से इस्तीफे की मांग करता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता सदैव से सिख समाज की विरोधी रही है। कांग्रेस ने 1984 में सिख बिरोधी दंगे सुनियोजित तरीके से कराए। 1984 में देश में सरेआम सिखों का कत्लेआम किया गया। 1984 में भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब सत्ता के केन्द्र में बैठे लोग प्रायोजित तरीके से दंगे भड़का भी रहे थे और सिखों की बेरहमी से हत्याएं भी करा रहे थे। कांग्रेस आज भी अपनी उस सिख विरोधी मानसिकता से बाहर नही निकली है। उन्होंने कहा कि देश में बहुत से नेता है जो विचारों के आधार पर पार्टियां बदलते हैं। लेकिन किसी भी नेता के लिए राहुल गांधी ने अपमानजनक शब्दों का प्रयोग नही किया। कांग्रेस नेता ने जानबूझकर पूरे सिख समाज को अपमानित करने के लिए एक सिख नेता का अपमान किया है।

पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग सम्मिलित हुए, जिनमें प्रमुख रूप से सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा, सरदार दिलप्रीत सिंह (डीपी), सरदार लखविंदर सिंह, सरदार सतबीर सिंह आनंद, सरदार जसकरण सिंह, रविंदर पाल सिंह, रणवीर सिंह कलसी, सरदार हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, तेजपाल सिंह बग्गा, हरीश कोहली, गुरप्रीत सिंह चड्ढा और हरप्रीत सिंह प्रिंस शामिल रहे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.