योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर भाजपा में शोक, विनोद तावड़े, पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने व्यक्त की संवेदनाएं
BJP mourns the death of Yogi Adityanath's mother; Vinod Tawde, Pankaj Chaudhary and Dharampal Singh express condolences
IPN Live
Lucknow, 21 Nov, 2026 12:31 AMभाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने दिवंगत सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शोकाकुल परिवार के प्रति जताई संवेदना
लखनऊ, 20 नवंबर 2026 (आईपीएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विनोद तावड़े ने कहा, मां का जाना अपूरणीय क्षति
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुखद है। मां का जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री और उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
पंकज चौधरी ने जताया गहरा दुख
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माताजी सावित्री देवी का स्वर्गवास अत्यंत दुखद एवं हृदय को व्यथित करने वाला है। मां का दुनिया से जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। दुख की इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री और समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
धर्मपाल सिंह ने कहा, मां का स्नेह जीवन की अनमोल धरोहर
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मातृशक्ति का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होती है। इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री और उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा मुख्यमंत्री एवं परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी व्यक्त किया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ. कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।
इसके अलावा प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेन्द्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी सहित प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान, रंजनी पाण्डेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेन्द्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
भाजपा मुख्यालय प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला, कार्यालय मंत्री भारत दीक्षित, कार्यालय सह-मंत्री अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
#YogiAdityanath #SavitriDevi #VinodTawde #PankajChaudhary #DharmapalSingh #BJP #BJPUttarPradesh #UttarPradeshPolitics #Condolences #OmShanti #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS

No Previous Comments found.