बीजेपी ने ‘सेवा पखवाड़ा‘ के अंतर्गत बूथ स्तर पर चलाया वृक्षारोपण अभियान

BJP launches tree plantation campaign at booth level under 'Seva Pakhwada'

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 1 Oct, 2022 11:19 PM
बीजेपी ने ‘सेवा पखवाड़ा‘ के अंतर्गत बूथ स्तर पर चलाया वृक्षारोपण अभियान


लखनऊ, 01 अक्टूबर 2022 (आईपीएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से शुरू हुए ‘सेवा पखवाड़ा‘ के अंतर्गत शनिवार को पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बाराबंकी में और पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने उन्नाव में वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता की।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने शनिवार को बाराबंकी में जवेरा पार्क पल्हरी का उद्घाटन कर ‘सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत पौधारोपण किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समन्वित विकास के लिये प्रकृति एवं प्रगति के बीच समन्वय आवश्यक है। प्रकृति एवं पर्यावरण के सरंक्षण और संवर्द्धन के लिये सबको मिल कर कार्य करना होगा और आम जनमानस को इसके लिये जागरूक भी करना होगा। उन्होंने कहा भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र की सेवा के लिए काम करती है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा में सामाजिक कार्याे के जरिये भाजपा कार्यकर्ता गाँव, मोहल्ले व घर-घर जाकर सेवा कार्याे में जुटे है।

सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत 2 अक्टूबर को गांधी जयन्ती, पर पार्टी पूरे प्रदेश में महापुरूषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाएगी। जिला स्तर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही खादी वस्त्रों की खरीद करेंगे।

bjp

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.