भाजपा ने उ.प्र. की जनता को बस दिक्कत, किल्लत और जिल्लत दी है: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जब से समाजवादी पार्टी का विजय रथ चल रहा है, भाजपा में घबराहट फैल गई है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की जनता को बस दिक्कत, किल्लत और जिल्लत दी है। जनता में भाजपा के खिलाफ बहुत आक्रोश है। जैसे-जैसे चुनाव करीब आएगा, भाजपा को हार सताएगी।

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 22 Dec, 2021 12:41 AM
भाजपा ने उ.प्र. की जनता को बस दिक्कत, किल्लत और जिल्लत दी है: अखिलेश

मैनपुरी, 21 दिसम्बर 2021 (आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जब से समाजवादी पार्टी का विजय रथ चल रहा है, भाजपा में घबराहट फैल गई है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की जनता को बस दिक्कत, किल्लत और जिल्लत दी है। जनता में भाजपा के खिलाफ बहुत आक्रोश है। जैसे-जैसे चुनाव करीब आएगा, भाजपा को हार सताएगी। समाजवादी पार्टी के साथ कई क्षेत्रीय दलों का गठबंधन है। हम सबको साथ लेकर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। उन्होंने प्रदेश में विकास, नौजवानों के रोजगार, किसानों के भविष्य और खुशहाली के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।

अखिलेश मंगलवार को मैनपुरी से एटा समाजवादी विजय रथ यात्रा के दौरान मैनपुरी में क्रिश्चियन कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज का ऐतिहासिक कार्यक्रम है। यह जनता की रैली है, भाजपा की रैली सरकारी खर्च पर होती है। परिवहन की बसों से लाभार्थियों को लाकर भीड़ जुटाई जाती है। उन्होंने कहा मैनपुरी की जनता अनुपयोगी नहीं उपयोगी सरकार बनाएगी।

श्री यादव ने कहा कि हमारे लोगों के यहां छापों में कुछ नहीं मिला। कुछ मिलेगा भी नहीं। समाजवादी घबराने वाले नहीं है, मुकाबला करने वाले हैं। जो डर गया, वह मर गया। भाजपा अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण देती है। अपराधियों की भीड़ भाजपा में ही है। उन्होंने कहा भाजपाई लाल रंग से भड़कते है। यह क्रांति और खून का रंग है। भाजपा के अन्याय, अत्याचार और अपमान से बचाव के लिए समाजवादी सरकार बनना जरूरी है।

श्री यादव ने बताया कि मैनपुरी में सैनिक स्कूल सपा सरकार में जितना बना था, उसके आगे नहीं बना, इटावा से आने वाली सड़क की चौड़ाई नहीं बढ़ी, एक्सप्रेस-वे के किनारे मंडिया बननी थीं जिससे किसान को लाभ होता, भाजपा ने उन्हें रोक दिया। भाजपा ने विकास रोक दिया। उन्होंने कहा गरीब की जेब काट कर अमीरों की जेबें भरी जा रही है।

अखिलेश ने कहा भाजपा का विकास झूठा है। लखीमपुर खीरी में किसानों के हत्यारों के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए परन्तु सरकार का बुलडोजर वहां नहीं चलेगा क्योंकि भाजपा सरकार अपराधियों की संरक्षक है। लखीमपुर खीरी में किसानों पर जीप चढ़ा कर हत्या कर दी गई। हत्या में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बेटा शामिल है और साजिश में खुद मंत्री शामिल हैं। गृह राज्य मंत्री पर उंगली उठी है। लेकिन भाजपा उन्हें हटा नहीं रही है। उनका बचाव कर रही है। भाजपा सरकार के रहते किसानों को न्याय नहीं मिल सकता। उन्हें एमएसपी नहीं मिली।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा के अन्याय, अत्याचार और अपमान से बचाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सरकार जरूरी है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को खाद नहीं दे पा रही है। डीजल, पेट्रोल, खाद, महंगा कर दिया। किसानों को धान का सरकारी मूल्य नहीं मिला। धान की लूट हो गई। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में सड़के बनती हैं। बिजली के कारखाने लगते हैं। किसानों को मुफ्त सिंचाई मिलती है। गरीबों को मुफ्त दवाई मिलती है। किसानों को फसलों का सही मूल्य मिलता है। समय पर खाद और बीज मिलता है। भाजपा ने खाद के लिए किसानों को लाइन में लगा दिया है। इस बार चुनाव में लाइन में लगकर भाजपा की सरकार को हटा देना है। बीजेपी का सफाया होना तय है। चुनाव में परिवर्तन होकर रहेगा।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर टीईटी, बीएड, बीपीएड, शिक्षामित्र सबकी मदद करेंगे। अटेवा वालों की पेंशन भाजपा सरकार ने छीन ली है। उनकी भी मदद समाजवादी सरकार ही करेगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जातीय जनगणना नहीं कराएगी। भाजपा ने लोगों को जातियों में लड़ाया है। ओमप्रकाश राजभर की पार्टी, डॉक्टर संजय चौहान की पार्टी और समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना कराना चाहती है। भरोसा दिलाना चाहते हैं कि सपा सरकार बनने पर जातीय जनगणना कराकर सभी जातियों को उनका हक और सम्मान दिलाएंगे। आज भाजपा से हर वर्ग के लोग नाराज परेशान और दुखी हैं। भाजपा ने डीजल, पेट्रोल समेत कपड़े जूते, चप्पल सभी की कीमतें बढ़ा दी हैं भाजपा ने केवल रंग और नाम बदलने का काम किया है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। इस सरकार से कोई भी खुश नहीं, सभी नाराज हैं।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. Image

    Hello sir this is good enough to follow this rule on the same.

  2. Showing : 1