भाजपा ने आस्था के साथ किया विश्वासघात : डिंपल यादव

BJP has betrayed our faith: Dimple Yadav

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 13 Aug, 2026 08:15 PM
भाजपा ने आस्था के साथ किया विश्वासघात : डिंपल यादव
अयोध्या में चढ़ावा चोरी और जमीनों के घोटाले का मुद्दा जनता तक पहुंचा, सरकार पर लीपापोती का आरोप

दिल्ली में छात्रों-नौजवानों पर कार्रवाई को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना

लखनऊ, 13 अगस्त (आईपीएन)। समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने संसद परिसर में भाजपा सरकार पर आस्था और जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावे की चोरी और जमीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े कथित घोटालों का मुद्दा अब जन-जन तक पहुंच चुका है और लोग इससे आहत हैं।

डिंपल यादव ने कहा कि पूरा देश और प्रदेश जान चुका है कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में वर्षों से चढ़ावे की चोरी का मामला सामने आया है। उनके अनुसार भाजपा के लोग इस मुद्दे को छिपाते रहे, जबकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे सामने उठाया, जिसके बाद मामले में कार्रवाई और जांच की बात सामने आई।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में जमीनों की खरीद-फरोख्त और कथित घपलों-घोटालों के मुद्दे को भी उजागर किया था, लेकिन भाजपा सरकार पूरे मामले में लीपापोती करती रही।

“भावनाओं और श्रद्धा के साथ हुआ धोखा”

सपा सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसकी सरकार ने लोगों की भावनाओं, श्रद्धा और विश्वास के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की आस्था अयोध्या और प्रभु श्रीराम से जुड़ी है, उनके विश्वास को ठेस पहुंचने वाली घटनाओं पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार चढ़ावा चोरी के मामले को उठाती रही है, जबकि भाजपा के लोग इस मुद्दे पर बात करने से बचते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या में चढ़ावा चोरी और जमीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों में भाजपा के लोगों की कथित संलिप्तता के कारण सरकार इस पर जवाब नहीं दे रही है।

संसद के बाहर प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब

डिंपल यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी ने विपक्षी दलों के साथ मिलकर संसद भवन के बाहर चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया और गृहमंत्री तथा सरकार से जवाब की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर जवाब देने से बचती रही।

उन्होंने कहा कि संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से चंदा भी एकत्र किया गया। उनके अनुसार इस दौरान कुल 2 लाख 15 हजार 490 रुपये एकत्र हुए।

छात्रों-नौजवानों पर कार्रवाई का भी उठाया मुद्दा

डिंपल यादव ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और नौजवानों के साथ कथित बर्बरता का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज, पैलेट गन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया तथा कील लगी लाठियों से प्रदर्शनकारियों को मारा गया।

उन्होंने कहा कि अभी भी बेटियों को धमकियां मिल रही हैं। डिंपल यादव ने दावा किया कि आने वाले समय में प्रदेश और देश की जनता भाजपा की अन्यायी सरकार को सत्ता से हटाएगी।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.