पिछले नौ सालों में भाजपा सरकार ने UP को बर्बाद कर दिया है : अखिलेश यादव
BJP government has ruined UP in the last nine years: Akhilesh Yadav
IPN Live
Lucknow, 21 Mar, 2026 02:38 AMलखनऊ, (IPN)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकर भूमाफिया की भूमिका में है। जमीनों पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जें हो रहे है। इस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। हर स्तर पर बेईमानी और लूट चरम पर है। हर विभाग में भारी भ्रष्टाचार हैं। कानून व्यवस्था जर्जर हो चुकी है। अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहे हैं। इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है।
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आए समर्थकों को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले नौ सालों में भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। उत्तर प्रदेश के बजट को लूटा जा रहा है। किसानों को फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। बिचौलिए हावी हैं। अवैध कारोबार, अवैध खनन और अवैध व्यापार तेजी से बढ़ा है। नौ सालों में उत्तर प्रदेश की जो तबाही हुई है, उससे जनता का जीवन दूभर हो गया है। किसान, नौजवान, महिलाएं संकट में है। मंहगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। पढ़े-लिखे नौजवानों स्नातकों तक को नौकरी नहीं मिल रही है। सड़कों के निर्माण और पीडब्लूडी के कार्यों में भारी कमीशनखोरी है। प्रदूषण के कारण नदियों का पानी जहरीला हो रहा है। नदियों की स्थिति खराब है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बदनाम कर दिया है।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कारनामों से त्रस्त है। जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जुट जाएं।
समाजवादी पार्टी की सरकार में सभी को न्याय, सम्मान, अवसर मिलेगा। सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी। किसानों के फसलों का सही मूल्य मिलेगा। मंडियां स्थापित होंगी। विकास के रुके हुए सारे कार्य पूरे होंगे। भाजपा सरकार और सत्ता संरक्षित अपराधियों की अराजकता खत्म होगी।
इस अवसर पर नेताओं-कार्यकर्ताओं ने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। बबेरू से आए श्रीराम भवन चन्द्रवंशी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जो विकास कार्य हुए थे और जो सड़कें बनवायी गयी थी, वे आज भी उसी तरह से मजबूत हैं। भाजपा सरकार में कोई काम नहीं हुआ। सड़कों की हालत जर्जर होती जा रही है। सड़कों की स्थिति यह है कि जहां-तहां सड़कें बनती है और बनते ही उखड़ती जा रही है। जनहित में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना जरूरी है।

No Previous Comments found.