2027 के रण में भाजपा को मिला नया सियासी साथी, जनता उन्नति पार्टी ने दिया बिना शर्त समर्थन

BJP finds new political partner in 2027 battle, Janata Unnati Party extends unconditional support

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 23 Nov, 2026 02:04 AM
2027 के रण में भाजपा को मिला नया सियासी साथी, जनता उन्नति पार्टी ने दिया बिना शर्त समर्थन

लखनऊ, 22 नवंबर 2026 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के समक्ष रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जनता उन्नति पार्टी के अध्यक्ष अनिल चौहान ने बिना शर्त अपनी पार्टी का समर्थन भाजपा को देने की घोषणा की।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जनता उन्नति पार्टी के नेता अनिल चौहान सहित उनके पदाधिकारियों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के गरीब और वंचित वर्ग का आर्थिक व सामाजिक विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुरक्षा के वातावरण से प्रभावित होकर जनता उन्नति पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया है।


उन्होंने अनिल चौहान सहित उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर काम करेंगे और 2017 से बड़ी विजय 2027 में प्राप्त करने के संकल्प को साकार करेंगे।


भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार की विकास यात्रा को समर्थन देने के निर्णय के लिए जनता उन्नति पार्टी का स्वागत और अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर 2027 विधानसभा चुनाव में मजबूती से काम करेंगे तथा एनडीए प्रत्याशियों की विजय में सहयोग के साथ विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में सहभागी बनेंगे।


जनता उन्नति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि उनकी पार्टी ने भाजपा को समर्थन देने का निर्णय लिया है और आज इसी घोषणा के लिए वह यहां उपस्थित हैं। उन्होंने जनता उन्नति पार्टी को सम्मान देने के लिए भाजपा परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हम कदम से कदम मिलाकर भाजपा के साथ काम करेंगे और पार्टी की विजय में सहभागी बनेंगे।


इस अवसर पर जनता उन्नति पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. सुधीर शर्मा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्वेता चौहान, भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश मीडिया सह संयोजक दीपक बघेल और प्रदेश प्रवक्ता अंकुश त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया सह संयोजक हिमांशु दुबे ने किया।


#BJP #PankajChaudhary #AnilChauhan #JantaUnnatiParty #UPPolitics #UPAssemblyElection2027 #NDA #YogiAdityanath #NarendraModi #UttarPradesh #Lucknow #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.