BJP UP के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा: मोदी-नड्डा के नेतृत्व में हम 9 राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव और लोक सभा चुनाव में अभूतपूर्व जीत दर्ज करेंगे

BJP UP President Bhupendra Singh Chaudhary said: Under the leadership of Modi-Nadda, we will register an unprecedented victory in the assembly elections and Lok Sabha elections to be held in 9 states.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 21 Jan, 2023 05:10 PM
BJP UP के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा: मोदी-नड्डा के नेतृत्व में हम 9 राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव और लोक सभा चुनाव में अभूतपूर्व जीत दर्ज करेंगे

लखनऊ, (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को हुई प्रेसवार्ता के मुख्य बिन्दु:-

● पूरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के दौरान हम सबको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का मार्गदर्शन मिला।

● कार्यकारिणी बैठक में समसामयिक मुद्दों जैसे जी-20 की बैठक, नरेन्द्र मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनायें, पर्यावरण, पार्टी के संगठनात्मक क्रियाकलापों सहित 9 राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव और आने वाले लोक सभा चुनाव पर भी चर्चा हुई।

● राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल जून, 2024 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। हम सब इस निर्णय का स्वागत करते हैं। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कठिन समय में पार्टी का नेतृत्व किया, कोरोना काल में जिस तरह से पार्टी को सेवा का उपकरण बनाया, जिस तरह से विधानसभा चुनावों से लेकर उप-चुनावों और स्थानीय निकाय के चुनावों को पार्टी को शानदार सफलता मिली, वह एक मिसाल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में हम 9 राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव और लोक सभा चुनाव में भी अभूतपूर्व जीत दर्ज करेंगे।

● बैठक में गुजरात में भाजपा की अभूतपूर्व विजय को लेकर भी चर्चा हुई और इस बात की भी चर्चा हुई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में क़िस तरह वहां की भाजपा इकाई ने संगठन स्तर पर लगातार काम किया और बूथ स्थर पर पन्ना प्रमुख से भी एक कदम आगे पेज समिति बनी और किस तरह से उन्होंने कार्यक्रम की रचना की।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.