30 अक्टूबर को BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, अमित शाह करेंगे उद्घाटन; योगी आदित्यनाथ देंगे समापन भाषण

BJP State Working Committee meeting on October 30, Amit Shah to inaugurate; Yogi Adityanath to deliver closing address

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 29 Oct, 2026 01:39 PM
30 अक्टूबर को BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, अमित शाह करेंगे उद्घाटन; योगी आदित्यनाथ देंगे समापन भाषण

पंकज चौधरी की अध्यक्षता में लखनऊ में जुटेंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि

लखनऊ, 29 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि समापन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।

बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े, सह-प्रभारी जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा और प्रदीप वर्मा के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक जारी

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर गुरुवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई, जो जारी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में हो रही इस बैठक में 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के एजेंडे, प्रमुख विषयों और आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की जा रही है।

कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, एमएलसी, लोकसभा और विधानसभा चुनावों के प्रत्याशी, क्षेत्रीय एवं जिला पदाधिकारी, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी तथा मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में संगठनात्मक विषयों और पार्टी की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होने की उम्मीद है।

#भाजपा #अमितशाह #योगीआदित्यनाथ #पंकजचौधरी #धर्मपालसिंह #भाजपाकार्यसमिति #उत्तरप्रदेश #लखनऊ #राजनीति #BJP #AmitShah #YogiAdityanath #PankajChaudhary #DharampalSingh #BJPUP #UPPolitics #LucknowNews #BJPMeeting #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.