BJP अध्यक्ष नड्डा पहुंचे VARANASI, कल GAZIPUR में करेंगे जनसभा
BJP President Nadda reached Varanasi, will hold a public meeting in Gazipur tomorrow
IPN Live
Lucknow, 19 Jan, 2023 09:37 PMलखनऊ, 19 जनवरी 2023 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गुरूवार सायं 07 बजे बावतपुर एयरपोर्ट वाराणसी पहुंचे।
नड्डा की वाराणसी में अगवानी करते हुए CM योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि नड्डा 20 जनवरी को सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन व पूजन करेंगे। तदोपरान्त सुबह 11ः45 बजे गाजीपुर के संत पवहारी बाबा आश्रम में दर्शन करने पहुंचेंगे।
नड्डा दोपहर 01ः00 बजे आईटीआई मैदान, गाजीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 02ः30 बजे भाजपा जिला कार्यालय गाजीपुर में पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

No Previous Comments found.