भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र ने संगठन के लोगों से कहा: अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूर्ण करना है
BJP President Bhupendra told the people of the organization: This time the target of crossing 400 has to be completed.
IPN Live
Lucknow, 10 Apr, 2024 01:57 AMबदायूं, 09 अप्रैल 2024 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को बदायूं में संगठनात्मक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा सरकार में माफियाओं अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था। जबकि भाजपा की सरकार में अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही हो रही है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए जनता भाजपा को आशीर्वाद दे चुकी है। अब तो भाजपा कार्यकर्ता चुनाव को बडे़ अन्तर से जीतने के लिए मेहनत कर रहे है। उन्होंने कहा कि सिर्फ विजय नहीं सम्पूर्ण विजय का लक्ष्य लेकर चलना है और उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीत कर मोदी जी के अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूर्ण करना है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जनसभा, बैठक, जनसंवाद तथा जनसम्पर्क सहित प्रत्येक कार्यक्रम व अभियान को टीमवर्क के साथ जुटकर सफल बनाना है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश भूला नहीं है कि सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकारों में शोहदों के डर से बेटियों का स्कूल जाना बंद हो गया था। गुंडो के डर से व्यापारी पलायन को मजबूर थे। युवा नौकरियों में भ्रष्टाचार से छले जा रहे थे। अपराधी और आंतकियों के मुकदमें वापिस लिए जा रहे थे। घर, दुकान, खेत, खलिहान पर सपाई गुंडे कब्जा कर रहे थे। अपराधी और सत्ता की साठगांठ से उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम था। तुष्टिकरण की राजनीति से उत्तर प्रदेश को दंगा प्रदेश बना दिया गया था। यह सब न भूला है न भूलेगा उत्तर प्रदेश।
श्री चौधरी ने कहा कि जनता ने भाजपा को जनादेश दिया और डबल इंजन की सरकार ने गरीब को घर, नल से जल, समय से गन्ना मूल्य भुगतान, विश्वस्तरीय सड़के, डेबलपमेंट, राशन तथा इलाज की गारन्टी सुनिश्चित की। वहीं अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरों टॉलरेंस की नीति ने भयमुक्त वातावरण का निर्माण किया। जिससे बेटियां भयमुक्त हुई और व्यापारी निर्भय हुए और आम जनता का घर, मकान, जमींन सुरक्षित हुए। नतीजा यह हुआ कि भयमुक्त वातावरण में निवेश आया और उत्तर प्रदेश के औद्योगिक हब बनने की आधारशिला तैयार हुई।
श्री चौधरी ने कहा कि जम्मूकश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण, सीएए से पाकिस्तान, बंगलादेश व अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित हिन्दु, सिख, बौद्ध आदि को भारत की नागरिकता तथा तीन तलाक जैसी कुरीति से मुस्लिम बहनों को मुक्ति सहित भाजपा अपने सभी संकल्प पूर्ण कर रही है। भाजपा अन्त्योदय का आधार सबका साथ, सबका विकास व सबके विश्वास को बनाकर गरीब को आर्थिक व सामाजिक रूप से सबल कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदान होने तक विश्राम नहीं करना है एक-एक व्यक्ति तक पहुंचकर सपा-बसपा-कांग्रेस सरकार तथा भाजपा सरकार के बीच के अन्तर पर चर्चा करना है।

No Previous Comments found.