भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज अवध क्षेत्र के शक्तिकेंद्र संयोजकों को करेंगे संबोधित
BJP National President Nitin Navin will address the Shakti Kendra coordinators of Awadh region today.
IPN Live
Lucknow, 5 Jul, 2026 12:19 PMलखनऊ, (IPN)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज, 5 जुलाई 2026 को दोपहर 2:00 बजे लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में अवध क्षेत्र के शक्तिकेंद्र संयोजकों को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम में अवध क्षेत्र के शक्तिकेंद्र संयोजकों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ सशक्तीकरण तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

No Previous Comments found.