BJP विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह बोले : पहलगाम हमले में छीने गए बेटियों के सिन्दूर का बदला लिया

BJP MLA Dr. Rajeshwar Singh said: We took revenge for the vermilion of our daughters which was snatched in the Pahalgam attack

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 7 May, 2025 08:37 PM
BJP विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह बोले : पहलगाम हमले में छीने गए बेटियों के सिन्दूर का बदला लिया
लखनऊ, (आईपीएन)। सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा बुधवार को अंसल स्थित आनंदा रिजोर्ट में 'अर्गंजुनगंज मंडल पदाधिकारी सम्मेलन’ का याओजना किया गया। इस सम्मेलन में अर्जुनगंज मंडल के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल मोर्चों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के साथ लखनऊ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्या ने मंडल पदाधिकारियों को संबोधित किया।  

*पूरा हुआ बेटियों के सिन्दूर का बदला -* 

आज का दिन बहुत गौरवशाली है, आज हमरे देश की सेना ने गौरवपूर्ण ढंग से ऑपरेशन सिन्दूर का संचालन कर आतंकियों को मिट्टी में मिलाया है। पहलगाम हमले में आतंकियों द्वारा देश की बेटियों का सिन्दूर छीना गया आज उसका बदला चुकाया है। मोदी जी ने धारा 370 हटाई, कश्मीर में शान्ति - समृद्धि आई, पिछले साल 2.25 करोड़ लोग कश्मीर घूमने गए, ये बात आतंक परस्त पकिस्तान सहन नहीं कर सका। आज भारत के पास सशक्त नेतृत्व है, विश्व की चौथी सबसे बड़ी सेना है, हमारी सेना में 4,600 से अधिक आधुनिक टैंक, 2,229 विमान, 600 से अधिक अत्याधुनिक फाइटर जेट - जैसे राफेल और सुखोई हैं, सरोजनी नगर में विश्व की फास्टेस्ट मिसाइल ब्रह्मोस बनने जा रही है।2025-26 के केंद्रीय बजट में भारत ने अपने रक्षा मंत्रालय को ₹6.81 लाख करोड़ का बजट दिया है, जो दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रक्षा बजट है।

*कमजोर सरकारें आतंक के विरुद्ध कार्रवाई से डरती थी -*

कल ही भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव हासिल किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब सत्ता सम्हाली तब भारत 11वें स्थान पर था। कितना अच्छा लगा जब दो बेटियां बता रही थी, किस तरह से हमारी मातृशक्ति की पहचान के रूप में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने इस मिशन के सफल होने की घोषणा की यह भारत की नारी शक्ति की हुंकार थी। पहले लगातार बन धमाके होते थे, लखनऊ की कचहरी, संकट मोचन मंदिर, 26/11मुंबई हमला हुआ, तब कमजोर सरकारें आतंक के विरुद्ध कार्रवाई से डरती थी। आज मजबूत सकरार है, हर घटना का मुह तोड़ जबाब दिया जाता है तभी आतंकवाद, नक्सलवाद का कोई स्थान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए देश में हमेशा एक राष्ट्रवादी सरकार आवश्यक होगी, इस लिए हमारा दायित्व है, इस विचारधारा को, भाजपा को मजबूत किया जाए। 

*कानून व्यवस्था, इन्फ्रास्ट्रक्चर और योगी की नीतियों ने यूपी को बनाया नंबर 1 -*

उत्तर प्रदेश में सीएम् योगी आदित्यनाथ ने PWD का बजट 19 हजार करोड़ से बढ़ाकर 38 हजार करोड़ तक पहुंचाया है। इसी प्रकार नगर विकास और  विद्युत विभाग का बजट दोगुना हुआ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ, जिससे देश - विदेश की कंपनियां लखनऊ और यूपी के दूसरे शहरों में अपना व्यवसाय स्थापित कर रही हैं। विधायक ने बताया सीएम योगी ने प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को नंबर वन बनाया, सीएम की नीतियों के परिणाम स्वरुप यूपी देश का अग्रणी राज्य है। 

*24 घंटे संचालित ऑफिस, 118 जनसुनवाई शिविर : जन कल्याण का नया कीर्तिमान -*

सरोजनीनगर विधायक ने अपने उद्बोधन में आगे जोड़ा हमारा कार्यालय 24 घंटे संचालित है, सरोजनी नगर में अगर किसी को खून की आवश्यकता पड़ी तो वो भी हमारी टीम ने दिया है। अब तक 118 'आपका विधायक - आपके द्वार' जनसुनवाई शिविर के माध्यम से गाँव - गाँव जाकर करीब 5500 जनसमस्यों  के निवारण का प्रयास किया गया। 41 राम रथ श्रवण अयोध्या यात्रा के माध्यम से 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराया गया, 30 RWA's में लाइब्रेरी स्थापित कराई गयी। विधायक ने बताया इन अभिनव योजनओं के माध्यम से सरोजनी नगर को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष ख्याति मिली है।  

*लिलाध्यक्ष विजय मौर्या का संबोधन -* 

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्या ने अपने संबोधन में कहा की विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों और मंडल के सभी बूथों तक विकास की  गंगा बहा रहे हैं, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे हैं, उनका दुःख - सुख जानने का प्रयास कर रहे हैं, ये अनुकरणीय है। 1400 से अधिक सड़कों का सुदृढ़ीकरण, सोलर क्षमता के विकास आदि कार्यों का उल्लेख कर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सरोजनीनगर में निरंतर हो रहे विकास कार्यों को जन - जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

*152 वें और 153वें ताराशक्ति केंद्र का किया लोकार्पण -* 

सम्मेलन के दौरान ही विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने 2 नए तारा शक्ति केन्द्र देवामऊ और हनुमानपुरी का लोकार्पण कर संचालिकाओं सीमा गुप्ता और अंजू यादव को बधाई दी, सरोजनीनगर में अब तारा शक्ति केन्द्रों की संख्या बढ़कर 153 हो चुकी है। गौरतलब है कि तारा शक्ति केंद्र (सिलाई सेंटर) डॉ. राजेश्वर सिंह का फ्लैगशिप प्रोग्राम है, जिसके अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों को सिलाई - कढाई मशीनें प्रदान कर महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार के अवसर प्रदान किये जाते हैं।

*कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराई गईं विकास कार्यों की विवरणिका -* 

मंडल पदाधिकारी सम्मेलन के दौरान सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों के विकास कार्यों, युवाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण से सम्बंधित और अन्य विषयों से सम्बंधित विवरणिकायें (पैम्फलेट) भी उपलब्ध कराई गईं। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.