BHUPENDRA ने कहा: UP को सुशासन और विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है भाजपा सरकार
BHUPENDRA said: BJP government is taking UP on the path of good governance and development
IPN Live
Lucknow, 25 Mar, 2023 03:26 PMलखनऊ, 29 सितम्बर 2022 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन और विकास के विजन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में साकार करते हुए प्रदेश को सुशासन और विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है। श्री चौधरी ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को लगातार आशीर्वाद देने के लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए लोकमंगलकारी प्रदेश भाजपा सरकार के 6 वर्ष पूर्ण होने बधाई दी।
चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा सरकार ने विगत 6 वर्षों में सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र पर चलते हुए प्रदेश के हर वर्ग की समृद्धि एवं सशक्तिकरण के लिए काम किया है। उत्तर प्रदेश आज विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए नए भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के सुशासन और विकास का मॉडल अन्य राज्यों के लिए नजीर बन रहा हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों का परिश्रम व कर्त्तव्यनिष्ठा का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में गिना जा रहा है। केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार आम जन को मूलभूत सुविधाएं सहज उपलब्ध कराने के साथ विकास का विश्वस्तरीय वातावरण उपलब्ध कराने में सफल रहीं हैं। अंत्योदय की संकल्पना भी साकार हो रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए उत्तर प्रदेश को सर्वाेत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। विकास, सद्भाव व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर योगी सरकार के मॉॅडल की सराहना आज पूरे देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रही है। यही वजह है कि विश्व भर के निवेशकों की पहली पसंद उत्तर प्रदेश बन गया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किसानों को दो लाख करोड़ रूपए से अधिक का गन्ने मूल्य का भुगतान करने सहित किसानों के हितों को ध्यान में रखकर उल्लेखनीय कार्य किए। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला कल्याण सहित समाज के हर क्षेत्र और वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर अनेकों योजनाएं लागू कर अपने संकल्पों को पूरा करने का काम किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में राज्य की डबल इंजन की भाजपा सरकार में सभी योजनाओं का आधार लोककल्याण ही रहा है। विकास के साथ ही आस्था को मिलें सम्मान ने भाजपा सरकार के प्रति जन विश्वास को और मजबूत किया है।

No Previous Comments found.