सुखबीर सिंह बादल पर हमला महाराष्ट्र सरकार की सुरक्षा में गंभीर चूक: अखिलेश यादव
Attack on Sukhbir Singh Badal a serious lapse in Maharashtra government's security: Akhilesh Yadav
IPN Live
Lucknow, 15 Aug, 2026 01:41 AMलखनऊ, 14 अगस्त (आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र के नांदेड में शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले को महाराष्ट्र की भाजपा सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी और गंभीर चूक बताया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल पर हुआ हमला बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बादल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
सपा अध्यक्ष ने हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सुखबीर सिंह बादल के सुरक्षाकर्मी के बेहतर इलाज की मांग करते हुए कहा कि उन्हें अच्छे से अच्छा इलाज और उपचार तत्काल सुनिश्चित कराया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेताओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सरकार को पूरी गंभीरता के साथ आवश्यक कदम उठाने चाहिए तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
#AkhileshYadav #SamajwadiParty #SukhbirSinghBadal #Nanded #Maharashtra #BJP #SecurityLapse #SAD #PoliticalNews #ipnlive #ipnnews #ipn

No Previous Comments found.