समाज के सहभोज पर पंकज चौधरी ने भाजपा जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी, बोले: भविष्य में ऐसी गतिविधियों को दोहराने पर माना जाएगा अनुशासन हीनता

At the community feast, Pankaj Chaudhary warned BJP representatives, saying: Repeating such activities in the future will be considered indiscipline.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 26 Dec, 2025 10:44 PM
समाज के सहभोज पर पंकज चौधरी ने भाजपा जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी, बोले: भविष्य में ऐसी गतिविधियों को दोहराने पर माना जाएगा अनुशासन हीनता

लखनऊ, (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पकंज चौधरी ने भाजपा जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट रूप से आगाह किया है कि, वे किसी तरह की नकारात्मक राजनीति का शिकार न बनें। वर्ग विशेष के भाजपा जनप्रतिनिधियों द्वारा सहभोज के नाम पर आयोजित बैठक के संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि, इस तरह का कोई भी कृत्य भाजपा के संविधान एवं आदर्शाे के अनुरूप नहीं माना जाना चाहिये। भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। भाजपा और उसके कार्यकर्ता परिवार या वर्ग विशेष को लेकर राजनीति करने में विश्वास नहीं करते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, मीडिया में प्रसारित एक कथित समाचार के अनुसार पिछले दिनों विधानसभा सत्र के दौरान कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा विशेष भोज का आयोजन किया गया था जिसमें अपने समाज को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि, हमनें जनप्रतिनिधियों के साथ सतर्कता के साथ बातचीत की है। उनसे इस संबध में वार्ता हुई है सभी को स्पष्ट कहा गया है कि, ऐसी कोई भी गतिविधि भाजपा की संवैधानिक परंपराओं के अनुकूल नहीं है। जनप्रतिनिधियों से भविष्य में ऐसी गतिविधियों के लिए सतर्कता बरतने को कहा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि, पार्टी ने ऐसे सभी जनप्रतिनिधियों से कहा है कि, इस तरह गतिविधियों से समाज में गलत संदेश प्रचारित होता है। भविष्य में अगर भाजपा के किसी जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की गतिविधियों को दोहराया गया, तब ऐसी स्थिति में पार्टी के संविधान के अनुरूप अनुशासन हीनता माना जाएगा।

श्री चौधरी ने कहा है कि, भाजपा विविधितापूर्ण लोकतंत्र में अपनी सर्वव्यापी पहचान आधारित राजनीति को आगे बढ़ा रही है। परिवार की राजनीति के पारंपरिक दिग्गजों के लिए जरूरी है कि वे बदलते राजनैतिक परिदृश्य में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने और विकासवादी आंकाक्षाओं के अनुरूप स्वयं को नए सिरे से परिभाषित करें और अपनी विचारधाराओं को पुनर्संरचित करें।

सपा, बसपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों का भविष्य अन्धकारमय है

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा व्यापक रूप से प्रतिरूपित विकासवादी राजनीति और राष्ट्रवाद के सामने प्रदेश के अंदर विपक्ष की जाति आधारित राजनीति का अंत हो रहा है। प्रदेश में भाजपा सामाजिक न्याय, सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी राजनीति को स्थापित कर चुकी है। विकास आदर्शाे पर आधारित इस मॉडल ने उत्तर प्रदेश में जाति की राजनीति करने वाले उत्तराधिकारियों को पराजित कर दिया है। प्रदेश में लगातार बदल रहे राजनीतिक परिदृश्य में जाति पहचान के आधार पर राजनीति करने वाले सपा, बसपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों का भविष्य अन्धकारमय है। इसके कारण ऐसे दल भाजपा के खिलाफ अंधेरे में तीर छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जनप्रतिनिधि भाजपा की मर्यादा व अनुशासन में कार्य करते है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों का ऐसे नकारात्मक नैरेटिव से बचना चाहिए। भाजपा ने अपने सशक्त नेतृत्व के साथ राजनैतिक सहमति को व्यापक रूप दिया है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.