अमित शाह 04 फरवरी को योगी के नामांकन में होंगे शामिल, करेंगे जनसभा
IPN Live
Lucknow, 3 Feb, 2022 09:33 PMलखनऊ, 03 फरवरी 2022 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 04 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे।
शाह कल सुबह 10ः50 बजे महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज प्रांगण, गोरखपुर, में सार्वजनिक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 11ः40 बजे कलक्ट्रेट कचहरी, गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नामांकन में प्रतिभाग करेंगे वहीं दोपहर 12ः50 बजे गुरू गोरक्ष नाथ मन्दिर, गोरखपुर में दर्शन करेंगे।

No Previous Comments found.