राम मंदिर के चंदे, भूमि खरीद और निर्माण में घोटाले के आरोप, संजय सिंह ने स्वतंत्र जांच की मांग उठाई

Allegations of scam in Ram Temple donations, land purchase and construction; Sanjay Singh demands independent investigation

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 28 Jun, 2026 08:25 PM
राम मंदिर के चंदे, भूमि खरीद और निर्माण में घोटाले के आरोप, संजय सिंह ने स्वतंत्र जांच की मांग उठाई

आप सांसद बोले- 2021 में उठाए गए भूमि सौदे के आरोप अब सही साबित हो रहे; प्रधानमंत्री की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

नई दिल्ली, (IPN)। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता में राम मंदिर से जुड़े चंदे, भूमि खरीद, निर्माण कार्यों और कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

संजय सिंह ने दावा किया कि वर्ष 2021 में उन्होंने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक भूमि खरीद में कथित अनियमितता का मुद्दा उठाया था, जिसकी आज तक निष्पक्ष जांच नहीं हुई। उनका आरोप है कि हाल में सामने आए दानपात्र से कथित चोरी, आभूषण गायब होने और निर्माण में कथित कमीशनखोरी के मामले उसी क्रम का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि दानपात्र से नकदी, चांदी, आभूषण और अन्य चढ़ावे की कथित चोरी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है और इसकी न्यायिक निगरानी में जांच होनी चाहिए। साथ ही मंदिर निर्माण में कथित 40 प्रतिशत कमीशन के आरोपों की भी स्वतंत्र जांच और ऑडिट कराने की मांग की।

आप सांसद ने आरोप लगाया कि भूमि खरीद के 13 मामलों के दस्तावेज पहले ही जांच एजेंसियों को दिए जा चुके हैं और कई जमीनें वास्तविक कीमत से कहीं अधिक मूल्य पर खरीदी गईं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अरविंद केजरीवाल के अयोध्या दौरे और एसआईटी को दस्तावेज सौंपने के बाद ही एफआईआर दर्ज की गई।

संजय सिंह ने मांग की कि वर्ष 2020 से अब तक के सभी वित्तीय लेन-देन, दानपात्र प्रबंधन, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित दस्तावेजों की स्वतंत्र एजेंसी या न्यायिक निगरानी में जांच कराई जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को इस मामले में स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.