भाजपाइयों के सारे डायलॉग फेल, अब बॉलीवुड के सहारे हैं, जनता विदाई की तैयारी में: अखिलेश यादव
All the dialogues of BJP leaders have failed, now they are dependent on Bollywood, people are preparing for their farewell: Akhilesh Yadav
IPN Live
Lucknow, 28 Nov, 2026 09:44 PMपीडीए समाज लाइन लगाकर भाजपा के खिलाफ वोट डालने जा रहा है, यूपी में विदाई स्वागत से भी ज्यादा शानदार होगी: सपा अध्यक्ष
लखनऊ, 28 नवंबर 2026 (आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब भाजपाइयों के सारे डायलॉग फेल हो गए हैं, इसीलिए वे बॉलीवुड के सहारे हैं। मतलब अब ये हमेशा के लिए जा रहे हैं। जनता अब इनके डायलॉग सुनने के मूड में नहीं है।
अखिलेश यादव ने कहा कि वर्चस्ववादियों की अहंकारी सोच हमेशा यही रही है कि कोई लाइन में ‘आगे’ रहे और बाकी सब ‘पीछे’ या फिर कोई प्रभुत्ववादी सबसे ‘ऊपर’ रहे और बाकी जनता ‘नीचे’ रहे। आम जनता को ‘पीछे-नीचे’ रखने की यह सोच ही पीडीए और संविधान विरोधी अलोकतांत्रिक एवं संकीर्ण सोच है।
उन्होंने कहा कि अब न ये रहेंगे और न इनकी लाइन, क्योंकि ‘पीड़ित पीडीए समाज’ लाइन लगाकर इनके खिलाफ वोट डालने जा रहा है। भाजपाई और उनके संगी-साथी याद रखें कि उत्तर प्रदेश वाले यदि स्वागत जोरदार करते हैं तो ‘विदाई’ उससे भी ज्यादा शानदार और यादगार करते हैं।
#AkhileshYadav #SamajwadiParty #PDA #BJP #UttarPradeshPolitics #UPPolitics #Constitution #PoliticalNews #Lucknow #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS

No Previous Comments found.