अखिलेश ने नामित की सपा गुजरात प्रदेश की कार्यकारिणी, कहा: घोर निराशाजनक रहे हैं गुजरात में BJP के सत्ताकाल के 25 वर्ष

Akhilesh nominated SP Gujarat state executive, said: 25 years of BJP's rule in Gujarat have been very disappointing

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 17 Jun, 2022 09:30 PM
अखिलेश ने नामित की सपा गुजरात प्रदेश की कार्यकारिणी, कहा: घोर निराशाजनक रहे हैं गुजरात में BJP के सत्ताकाल के 25 वर्ष

लखनऊ, 17 जून 2022 (आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुजरात प्रदेश की कार्यकारिणी नामित कर दी है। गुजरात समाजवादी पार्टी में अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय (बडोदरा), उपाध्यक्ष अभिलाष धनेशा (बडोदरा), विजय कुमार यादव (सिलवस्सा) तथा अहीर मयूर सोलंकी (राजकोट), प्रमुख महासचिव राम सेवक साहनी (बडोदरा) कोषाध्यक्ष हसीब अंसारी (बडोदरा) तथा महासचिव किरन कन्सारा (अहमदाबाद), भीखा भाई हरभा (जामनगर) एवं अरविन्द चौबे (अहमदाबाद) नामित हुए हैं। इनके अतिरिक्त प्रदेश कार्यकारिणी में 25 सचिव और 67 सदस्य बनाए गए हैं।

   समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि गुजरात में भाजपा के सत्ताकाल के 25 वर्ष घोर निराशाजनक रहे हैं। किसानों-नौजवानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की आय में दो दशकों में कोई गुणात्मक अंतर नहीं आया है। सूरत, बड़ौदा, अहमदाबाद, गांधीनगर, जामनगर, राजकोट सहित पूरे गुजरात में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं है। गांवों में महिलाएं दूर-दूर से पीने का पानी लाने के लिए मजबूर हैं। बहुत से लोग खरीद कर पानी पीते है।  

   श्री यादव ने कहा कि पांच महानगरों के अतिरिक्त पूरा गुजरात बंजर और उजाड़ है। पांच प्रतिशत चकाचौंध के अतिरिक्त बाकी 95 प्रतिशत गुजरात अंधकार में डूबा हुआ है। गांव में सड़कें नहीं है। बिजली का संकट बरकरार है। चिकित्सा व्यवस्था बदहाल है। ठेकेदारी प्रथा से आंशिक रोजगार मिला है। प्राथमिक शिक्षा की स्थिति बद्तर है। भाजपा राज में विकास कुछ बड़े शहरों तक ही केन्द्रित है। जनता भाजपा राज से ऊबी हुई है। लोग भाजपा से मुक्ति चाहते हैं। समाजवादी पार्टी अब गुजरात मॉडल के छलावा का पर्दाफाश करेगी।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.