अखिलेश यादव की ओर से पिरान कलियर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाई जाएगी
Akhilesh Yadav will offer a chadar at the Piran Kaliyar Sharif Dargah.
IPN Live
Lucknow, 18 Aug, 2026 02:04 AMरूबी-उल-अव्वल के अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सूफी संत रहेंगे मौजूद
लखनऊ, 17 अगस्त (आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से रूबी-उल-अव्वल के अवसर पर उत्तराखंड के रुड़की स्थित विश्व प्रसिद्ध पिरान कलियर शरीफ दरगाह, संत अलाउद्दीन अली अहमद साबरी की दरगाह पर चादर भेंट की जाएगी।
अखिलेश यादव की ओर से चादर पेश करने के लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता माजिद सिद्दीकी, मुजफ्फरनगर, सूफी कमालउद्दीन खुशहाल साहब और हाजी अकील साबरी, संभल समेत अन्य सूफी संत मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर एमएच सिद्दीकी और सलीमुद्दीन खान भी उपस्थित रहेंगे। दरगाह पर चादर पेश कर देश में अमन, शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की जाएगी।
समाजवादी पार्टी की ओर से कहा गया कि सूफी परंपरा हमेशा से आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देती रही है। पिरान कलियर शरीफ देशभर में आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है, जहां विभिन्न वर्गों के लोग अपनी श्रद्धा अर्पित करने पहुंचते हैं।
#ipnlive #ipnnews #ipn #AkhileshYadav #SamajwadiParty #SP #PiranKaliyar #KaliyarSharif #Roorkee #Uttarakhand #RubyUlAwwal #Sufi #Chadar #Peace #Harmony

No Previous Comments found.