अखिलेश यादव ने E20 पेट्रोल को लेकर सरकार पर साधा निशाना, पूछा—कौन सही, सरकार या सलाहकार?

Akhilesh Yadav targeted the government over E20 petrol, asking – who is right, the government or the advisors?

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 19 Aug, 2026 12:00 PM
अखिलेश यादव ने E20 पेट्रोल को लेकर सरकार पर साधा निशाना, पूछा—कौन सही, सरकार या सलाहकार?

लखनऊ, 19 अगस्त (आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने E20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सवाल उठाया कि E20 ईंधन को लेकर सरकार और सलाहकारों के अलग-अलग दावों के बीच आखिर सही कौन है।

अखिलेश यादव ने कहा कि E20 से प्रभावित गाड़ियों को खींचकर ले जाने वाले बाइक और कार चालक यह सवाल पूछ रहे हैं कि एक तरफ सरकार कह रही है कि E20 में सब ठीक है, जबकि दूसरी तरफ सलाहकार इसे गाड़ियों के लिए नुकसानदेह बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि वास्तविकता क्या है।

सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार बात-बात पर सर्वे कराती है, लेकिन E20 के परिणाम भुगत रही आम जनता से सीधे संवाद कर यह जानने की कोशिश क्यों नहीं करती कि सच क्या है।

उन्होंने E20 को ‘दुधारी तलवार’ बताते हुए कहा कि इससे जनता पर दोहरी मार पड़ रही है—एक तरफ महंगा पेट्रोल और दूसरी तरफ वाहनों की महंगी मेंटेनेंस।

अखिलेश यादव के इस बयान के बाद E20 पेट्रोल को लेकर वाहन चालकों की चिंताओं, ईंधन की कीमतों और वाहनों के रखरखाव से जुड़े सवालों पर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है।

#AkhileshYadav #E20 #E20Petrol #PetrolPrice #VehicleMaintenance #SamajwadiParty #BJP #UPPolitics #Lucknow #ipnlive #ipnnews #ipn

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.