अखिलेश यादव ने कहा: प्रधानमंत्री जो गारन्टी दे रहे हैं वह गारन्टी नहीं घंटी है

Akhilesh Yadav said: The guarantee the Prime Minister is giving is not a guarantee but a bell.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 28 Apr, 2024 02:00 AM
अखिलेश यादव ने कहा: प्रधानमंत्री जो गारन्टी दे रहे हैं वह गारन्टी नहीं घंटी है

कन्नौज, 27 अप्रैल 2024 (आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है। भाजपा जनता के अधिकार छीन रही है। संविधान बदलने की कोशिश कर रही है। यह लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। यह लोकसभा चुनाव संविधान, लोकतंत्र और किसानों, नौजवानों के अधिकार को बचाने का चुनाव है। भाजपा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के बनाए संविधान को खत्म करना चाहती है। इस सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा है।

अखिलेश ने आज शनिवार को कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र जनपद कानपुर देहात और बेला जनपद औरैया तथा उमर्दा जनपद कन्नौज में अपनो संग मेल-मुलाकात के कार्यक्रम में कई जनसमूहों के साथ संवाद किया। अखिलेश ने सामाजिक न्याय रथ से रोड-शो किया। जगह-जगह उपस्थित जनता को सम्बोधित किया। रोड-शो में भारी जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान जनता जनार्दन ने करतल ध्वनि से अपने नेता श्री अखिलेश यादव का अभिवादन किया और उन्हें रिकार्ड मतों से जिताने का भरोसा दिया।

श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जो गारन्टी दे रहे हैं वह गारन्टी नहीं घंटी है। उनकी सभी गारन्टी जुमला निकली है। भाजपा ने नौजवानों का भविष्य खतरे में डाल दिया है। भाजपा सरकार ने फौज की पक्की नौकरी को 4 साल की कर दी, आगे पुलिस की नौकरी भी 3 साल की हो जाए तो आश्चर्य नहीं। जो संविधान बदलने निकले हैं, उन्हें बदलने का मौका है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा बहुत पीछे चली गई है। भाजपा का सत्ता से जाना तय है। जनता संविधान बचाने के लिए वोट दे रही है। यह लोकतंत्र बचाने का भी चुनाव है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा के नेता तानाशाह हो गए हैं। लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने का षडयंत्र करते है। भाजपा के लोगों ने भ्रष्टाचार के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। इनके भ्रष्टाचार के कारण महंगाई बढ़ गयी है। भाजपा ने चंदे के नाम पर जो हजार-हजार करोड़, सौ-सौ करोड़ रूपये की वसूली की, उसकी वजह से महंगाई बढ़ी है। जिन लोगों ने भाजपा को चंदा दिया। उन्होंने अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ा कर महंगाई बढ़ाई और मुनाफा कमाया। महंगाई से जनता पिस गयी। हर वर्ग परेशान हुआ।

श्री यादव ने कहा कि जितने भी भ्रष्टाचारी और अपराधी हैं सब भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा ने भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को अपने गोदाम में रख लिया है। सब भ्रष्टाचारी, अपराधी भाजपा के साथ हैं।

अखिलेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण से ही भाजपा का पŸाा साफ हो गया है। पश्चिम से जो हवा चली है वह भाजपा का सफाया करती जा रही है। इंडिया गठबंधन चुनाव जीत रहा है। बीजेपी में घबराहट है।

उन्होंने कहा कि भाजपा झूठी पार्टी है। भाजपा नेताओं की हर बात झूठी निकली है। दस साल में झूठ और लूट भाजपा की पहचान बन गयी। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिला। गेंहू की खरीद नहीं हो रही है। किसान संकट में है। भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों के 15 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर दिया है लेकिन किसानों को उनकी फसलों के लिए एमएसपी की गारन्टी नहीं दी।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों को अपमानित किया। समाजवादी इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी। किसानों को सुविधाएं देगी। फसलों की एमएसपी की गारन्टी देगी।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों की तरह नौजवानों को भी धोखा दिया। नौजवानों के लिए हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। भाजपा जब से सरकार में आयी है हर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हो रहे है। भाजपा सरकार में प्रतियोगी परीक्षाओं के दस पेपर लीक हुए। लाखों नौजवानों का भविष्य बर्बाद हो गया। भाजपा सरकार ने जानबूझकर पेपर लीक कराये, जिससे नौकरी और आरक्षण न देना पड़े। भाजपा महंगाई बढ़ाकर मुनाफा कमा रही है। 50 किलो की यूरिया खाद की बोरी से पांच-पांच किलो खाद कम करके 40 किलो कर दिया। भाजपा ने समाजवादी सरकार में शुरू की गयी एम्बूलेंस सेवा को बर्बाद कर दिया। एम्बूलेंस नहीं बढ़ायी गई। मरीजों को दवा, इलाज नहीं मिल रहा है। भाजपा ने स्वास्थ्य सुविधायें खराब कर दी। डायल 100 पुलिस सेवा को 112 कर दिया जिससे पुलिस की वसूली बढ़ गयी। पुलिस का अन्याय भी बढ़ गया है।

इस सरकार में जहां भी लोगों के साथ अन्याय हुआ है, समाजवादी पार्टी के लोग खड़े हुए हैं। मदद के लिए पहुंचे। समाजवादियों ने हमेशा किसानों, नौजवानों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ी। रसूलाबाद, कन्नौज समेत इस क्षेत्र में जो विकास दिखाई दे रहा है वह समाजवादियों की देन है। भाजपा ने कन्नौज का विकास रोका है। विकास योजनाओं को पूरा नहीं होने दिया।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.