अजय राय ने कांग्रेस मुख्यालय में फहराया तिरंगा, देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प
Ajay Rai hoisted the tricolor at the Congress headq of the country.
IPN Live
Lucknow, 16 Aug, 2026 02:01 AMबोले- अमर शहीदों के त्याग और बलिदान से मिली देश को आजादी, युवाओं और छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़
लखनऊ, 15 अगस्त 2026 (आईपीएन)। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन, 10 माल एवेन्यू, लखनऊ में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय ध्वज रक्षक के रूप में मौजूद रहे। ध्वजारोहण समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।
ध्वजारोहण से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस असंख्य ज्ञात-अज्ञात अमर शहीदों की कुर्बानियों को याद करने का दिन है। देश को आजादी अमर शहीदों के असीम त्याग और बलिदान से मिली है। उन्होंने कहा कि आज देश के भविष्य युवाओं और छात्र-छात्राओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि फिरकापरस्त ताकतें समाज को बांटने का काम कर रही हैं और सत्ता पर काबिज ताकतें देश की गंगा-जमुनी तहजीब तथा एकता-अखंडता को तार-तार करने में लगी हैं। ऐसे समय में सभी कांग्रेसजनों को देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर अजय राय ने लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग की पूर्व आचार्य प्रो. ऊषा बख्शी और वरिष्ठ नेता आर.एस. तिवारी को कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं लंबे समय तक दी गई सेवाओं के लिए अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, शिव पाण्डेय, सेवादल के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय, विचार विभाग के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, पंकज तिवारी, प्रियंका गुप्ता, शुचि विश्वास, अनामिका यादव, शहाना सिद्दीकी, डॉ. लालती देवी, प्रतिभा अटल पाल, सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शिवहरे, जिलाध्यक्ष रुद्रदमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ. शहजाद आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#अजय_राय #कांग्रेस #उत्तरप्रदेशकांग्रेस #स्वतंत्रतादिवस #IndependenceDay #तिरंगा #देशकीएकता #देशकीअखंडता #कांग्रेसजन #गंगाजमुनीतहजीब #लखनऊ #UPNews #ipnlive #ipnnews #ipn

No Previous Comments found.