13 साल बाद नीले झंडों से गूंजा रमाबाई मैदान, चंद्रशेखर आजाद का ऐलान- सरकार बनी तो सत्ता में होगी दलित-पिछड़ों की बराबर भागीदारी

After 13 years, Ramabai Maidan resounded with blue flags, Chandrashekhar Azad declared that if the government is formed, Dalits and backward classes will have equal participation in power.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 26 Nov, 2026 08:40 PM

अब्दुल और पिछड़े समाज से बनेगा उपमुख्यमंत्री, प्रमोशन में आरक्षण पर राजनीतिक दलों से मांगा जवाब

लखनऊ, 26 नवंबर 2026 (आईपीएन)। संविधान दिवस पर राजधानी लखनऊ का ऐतिहासिक रमाबाई अंबेडकर मैदान 13 साल बाद एक बार फिर नीले झंडों और बहुजन स्वाभिमान के नारों से गूंज उठा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की संयुक्त मौजूदगी में आयोजित बहुजन स्वराज संकल्प महारैली में सत्ता में भागीदारी, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठा। हजारों की संख्या में जुटे लोगों के बीच चंद्रशेखर आजाद ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की राजनीतिक दिशा स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकार बनी तो वंचित समाजों को सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी दी जाएगी।


13 साल बाद नीले झंडों से गूंजा रमाबाई मैदान, चंद्रशेखर आजाद का ऐलान- सरकार बनी तो सत्ता में होगी दलित-पिछड़ों की बराबर भागीदारी

चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन में कहा कि अब अब्दुल केवल दरी बिछाने का काम नहीं करेगा, बल्कि उपमुख्यमंत्री बनकर मुख्यमंत्री के बगल की कुर्सी पर बैठेगा। इसी तरह पिछड़े समाज से भी एक उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को अब केवल चुनावी भीड़ बनकर नहीं रहना है, बल्कि सत्ता और निर्णय लेने की प्रक्रिया में अपनी बराबर की हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी है।

उन्होंने दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक और अन्य वंचित वर्गों से एकजुट होकर अपने राजनीतिक अधिकारों के लिए संघर्ष करने की अपील की। उनके मुताबिक सामाजिक परिवर्तन का वास्तविक अर्थ तभी पूरा होगा, जब समाज के वंचित तबकों को सत्ता में भागीदारी और निर्णय लेने का अधिकार मिलेगा।


13 साल बाद नीले झंडों से गूंजा रमाबाई मैदान, चंद्रशेखर आजाद का ऐलान- सरकार बनी तो सत्ता में होगी दलित-पिछड़ों की बराबर भागीदारी

प्रमोशन में आरक्षण पर राजनीतिक दलों को घेरा

चंद्रशेखर आजाद ने संविधान और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए दलित, पिछड़े और आदिवासी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने ठेकों और पट्टों में आरक्षण खत्म किए जाने का भी सवाल उठाया।

उन्होंने राजनीतिक दलों से स्पष्ट रुख रखने की मांग करते हुए कहा कि दलित सम्मेलन आयोजित करने वाले राजनीतिक दल पहले प्रमोशन में आरक्षण पर अपना नजरिया स्पष्ट करें। केवल सामाजिक न्याय की बातें करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि वंचित समाजों के अधिकारों के लिए ठोस प्रतिबद्धता भी दिखानी होगी।


13 साल बाद नीले झंडों से गूंजा रमाबाई मैदान, चंद्रशेखर आजाद का ऐलान- सरकार बनी तो सत्ता में होगी दलित-पिछड़ों की बराबर भागीदारी

संघर्ष का जिक्र करते हुए भावुक हुए चंद्रशेखर

अपने संबोधन के दौरान चंद्रशेखर आजाद पिता के निधन और कैंसर के इलाज के दौरान बेहतर चिकित्सा व्यवस्था नहीं मिल पाने का जिक्र करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने अपने साधारण ग्रामीण पारिवारिक जीवन और संघर्षों को याद किया। बताया कि उनके पिता प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे और उनकी मां खेतों में मेहनत कर परिवार का पालन-पोषण करती थीं।

महारैली में उमड़े जनसमर्थन पर उन्होंने कहा कि जनता ने जो प्यार और विश्वास दिया है, उसे वह समय आने पर सूद समेत लौटाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए हमेशा पहरेदार बनकर खड़े रहेंगे। जुल्म और अत्याचार के खिलाफ उनकी आवाज कभी कमजोर नहीं पड़ेगी।


13 साल बाद नीले झंडों से गूंजा रमाबाई मैदान, चंद्रशेखर आजाद का ऐलान- सरकार बनी तो सत्ता में होगी दलित-पिछड़ों की बराबर भागीदारी

रैली में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने संचालन किया। इस अवसर पर भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी, कमल सिंह वालिया, हिमांशु वाल्मीकि, वीरेंद्र सिरीश, पटेल रामेश्वर पवन, सोमनाथ प्रजापति, कुलदीप भार्गव, पूर्व शिक्षामंत्री डॉ. मसूद अहमद, सतपाल चौधरी, डॉ. मोहम्मद आकिब, शिवप्रकाश विश्वकर्मा, सौरभ किशोर, सुनील पटेल, यशवंत मौर्य, राजपाल कश्यप, संजीव पाल, नीरज कश्यप और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा चक समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

#चंद्रशेखरआजाद #आजादसमाजपार्टी #भीमआर्मी #सामाजिकपरिवर्तनमोर्चा #बहुजनस्वराज #बहुजनराजनीति #सामाजिकन्याय #आरक्षण #प्रमोशनमेंआरक्षण #रमाबाईअंबेडकरमैदान #लखनऊ #UPPolitics #ChandrashekharAzad #BhimArmy #2027UPElection #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.