चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में UP में ASP का संगठनात्मक अभियान, 17 से 20 सितंबर तक होंगे कार्यक्रम
ASP's organizational campaign in UP under the leadership of Chandrashekhar Azad, programs to be held from September 17 to 20
IPN Live
Lucknow, 5 Sep, 2026 03:31 PMलखनऊ, 5 सितंबर (आईपीएन)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के आगामी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी ने नई कार्ययोजना जारी की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुनील कुमार चित्तौड़ की ओर से जारी सूचना में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कार्यक्रमों की तैयारियां सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की गई है।
पार्टी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 17 से 20 सितंबर 2026 तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने तथा आगामी गतिविधियों के लिए समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
चार दिनों में चार जिलों में कार्यक्रम
| दिनांक | विधानसभा | जनपद | मंडल |
| --------- | ---------- | ------- | ------- |
| 17 सितंबर 2026 | मोहान-164 | उन्नाव | लखनऊ |
| 18 सितंबर 2026 | मिश्रिख-153 | सीतापुर | लखनऊ |
| 19 सितंबर 2026 | बीकापुर-274 | अयोध्या | अयोध्या |
| 20 सितंबर 2026 | रुधौली-309 | बस्ती | बस्ती |
पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक, जारी आवश्यक सूचना में कहा गया है कि सभी सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं साथी संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी, पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाते हुए उपरोक्त कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। साथ ही, शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने और सत्ता परिवर्तन के अभियान को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया गया है।
पार्टी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ जुटने की अपील की है।
#AzadSamajParty #ChandrashekharAzad #ASP #KanshiRam #UttarPradesh #SangathanAbhiyan #PoliticalNews #IPNNews #IPNLive #IPN

No Previous Comments found.