AKHILESH ने कहा: भाजपा सरकार में बहुत हो रहा भ्रष्टाचार

AKHILESH said: There is a lot of corruption in the BJP government

27 Aug, 2022 09:08 PM
AKHILESH ने कहा: भाजपा सरकार में बहुत हो रहा भ्रष्टाचार

नोएडा, 27 अगस्त 2022 (आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को नोएडा के गढ़ी चौखंडी में युवा नेता भरत यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी नेता चौधरी रघुवीर सिंह प्रधान की प्रतिमा का अनावरण किया।

    इस अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बहुत भ्रष्टाचार हो रहा है। ट्रांसफर पोस्टिंग में भाजपा सरकार में ऐसा खेल हुआ है जो कभी नहीं हुआ। मुख्यमंत्री को पता ही नहीं कि कौन मंत्री बन गया और मंत्रियों ने किसके ट्रांसफर कर दिये ये किसी को नहीं पता। भाजपा सरकार में लोग अभी से शर्मिंदा हो रहे हैं।

    श्री यादव ने कहा नौजवानों को न रोजगार मिल रहा है और नहीं काम। कारोबार भी नहीं चल रहा है। जब से नोटबंदी हुई है तब से देश का कारोबार ठप्प हो गया है।

    श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की यह स्थिति है कि पांच साल सरकार चलाने के बाद अस्पतालों की स्थिति देखकर मंत्री शर्मिंदा हैं। सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है, दवाई नहीं है। ऑपरेशन के लिए समय कब मिलेगा कोई पता नहीं।

    अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार ने विकास के बहुत कार्य किए थे। लखनऊ में मेट्रो समाजवादी सरकार ने बनाया। भाजपा ने सिर्फ उद्घाटन किया, इसी तरह से नोएडा और ग्रेटर नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाली मेट्रो रेल समाजवादी सरकार ने बनाई।

    श्री यादव ने कहा कि नोएडा में एलीवेटेड रोड़ समाजवादी सरकार ने बनाया जिससे प्रतिदिन लाखों लोग यात्रा करते हैं और आवागमन में सुविधा हुई। समाजवादी सरकार ने और भी कई बड़े-बड़े काम किये। भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया सिर्फ समाजवादी सरकार में हुए कार्यों का उद्घाटन किया।

    अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई, भ्रष्टाचार, चोरी लूट, हत्या और महिला अपराध चरम पर है। तमाम घटनाओं की कल्पना नहीं की जा सकती। भाजपा नेता महिलाओं से किस तरह दुर्व्यवहार करते हैं यह नोएडा में एक वीडियो से सामने आ गया है। यही भाजपा नेताओं का असली चरित्र है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.