AKHILESH ने कहा : अब आतंक और गिरफ्तारियों के बल पर सत्ता में आने की साजिश में लग गई है BJP सरकार

AKHILESH said: Now the BJP government is conspiring to come to power on the strength of terror and arrests.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 27 Mar, 2024 04:19 PM
AKHILESH ने कहा : अब आतंक और गिरफ्तारियों के बल पर सत्ता में आने की साजिश में लग गई है BJP सरकार

लखनऊ, 27 मार्च 2024 (आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि विकास के मामलों में कोई ठोस उपलब्धि हासिल करने में पूर्णतया विफल रही भाजपा सरकार अब आतंक और गिरफ्तारियों के बल पर सत्ता में आने की साजिश में लग गई है। पूरे देश में अराजकता है। भाजपा के भ्रष्टाचार की पोलें खुल रही है और जनता में असंतोष तथा आक्रोश की लहर है। अपनी पराजय की आशंका से हैरान-परेशान भाजपा अब विपक्ष को बदनाम करके अपनी नेकनामी का षडयंत्र रच रही है, जिसमें उसे कोई सफलता नहीं मिलने वाली है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार केंद्र की हो या प्रदेश की, दोनों डबल इंजन जनता से किए गए वायदों में खरे नहीं उतरे हैं। किसानों से कर्जमाफी, उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में कोई नीति नहीं बनी। एसएसपी पर फसल खरीद की किसानों की मांग पर भाजपा ने बर्बरता से उनकी आवाज दबाने का काम किया है। कर्ज और मंहगाई की मार से परेशान एक लाख किसानो ने आत्महत्या कर ली।

अखिलेश ने कहा कि नौजवानों को बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे। केंद्र में सरकार बनते ही 2 करोड़ नौकरियां देने का वायदा था। उत्तर प्रदेश में पूंजी निवेश का हवा महल दिखाकर हजारों लाखों नौकरियां सृजित होने का दावा किया गया। एमओयू तो बहुत से हो गए लेकिन जमीन पर न तो एक उद्योग लगा और नहीं नौकरियां मिली। यूपी में लगने वाले उद्योग गुजरात चले गए।

अखिलेश ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भाजपा ने अव्यवस्था पैदा कर दी है। 69000 से ज्यादा सहायक शिक्षक अपनी नियुक्ति को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार उन्हें लाठियों से पीट रही है। भाजपा सरकार में परीक्षाएं होती हैं और पेपर लीक हो जाता है। एक दो नही 10-10 परीक्षाएं लीक हो गई। नौकरी देंगे तो आरक्षण भी देना होगा इसलिए जानबूझकर पेपर लीक की नौटंकी होती है।

अखिलेश ने कहा कि छापे डलवाकर धन वसूली का भंडाफोड़ होने से भाजपा की चारों ओर बदनामी हो रही है, इससे बौखलाकर भाजपा सरकार अपनी जांच एजेंसियों के मार्फत विपक्षी नेताओं को बदनाम करने और उनकी गिरफ्तारी से आतंक फैलाने में लगी हैं। भाजपा का सत्तामंडल पूंजीपतियों का समर्थक है और उनकी वसूली की आदत है। जनता अब भाजपा के भ्रष्टाचार से परिचित हो चुकी है। लोग जान गए हैं कि भाजपा मनीलांड्रिग के बहाने से पालिटिकल लान्ड्रिग का मनगढ़ंत केस बनाती है।

सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि दरअसल भाजपा जानती है कि अब उसके कुछ ही दिन बचे हैं। केंद्र की सत्ता में एनडीए नहीं पीडीए इंडिया गठबन्धन आने वाला है। भाजपा की तमाम साजिशों का भी अंत होने वाला है। जनता जब परिवर्तन का मन बना लेती है तो फिर कोई उसके आगे नहीं टिकता है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.