भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों व जिला प्रभारियों की हुई बैठकी

A meeting of the party's state officials and district in-charges was held regarding the BJP membership campaign

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 29 Aug, 2024 11:51 PM
भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों व जिला प्रभारियों की हुई बैठकी

लखनऊ, 29 अगस्त 2024 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2 सितम्बर से शुरू किये जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों व जिला प्रभारियों की बैठक गुरुवार को सम्पन्न हुई। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सम्बोधित किया। सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के सभी जिला प्रभारी 2, 3 व 4 सितम्बर को अपने-अपने जिलों में मंडल स्तर तक सदस्यता अभियान को लेकर प्रवास करेंगे। पूरे प्रदेश में 31 अगस्त को बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशालाएं आयोजित करने पर भी बैठक में चर्चा हुई। संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान को एक महा सम्पर्क अभियान के रूप में लेते हुए हमें जन-जन तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान का प्रमुख उद्देश्य हर घर और, गांव, गली मोहल्लों तक पहुंचकर जन-जन को भाजपा की राष्ट्र निर्माण की भावना और विचारधारा तथा 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की योजना से जोड़कर पार्टी का सदस्य बनाना और उन्हें संगठित करना है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल लगातार झूठ और भ्रम के सहारे समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमें विपक्षी दलों की साजिशो का जबाब देते हुए जन-जन के बीच इस बात को बताना है कि आजादी के बाद सबसे लम्बे अरसे तक देश की सत्ता पर काबिज रहने वाली कांग्रेस ने देश के विकास और गांव, गरीब, किसान के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में हम सब पार्टी पदाधिकारियों को संगठन की योजनानुसार सदस्यता के अभियान को प्रभावी ढग से चलाते हुए समाज के प्रत्येक जाति, धर्म और वर्ग के लोगों को भाजपा से जोड़कर पार्टी का सदस्य बनाने का काम करना है।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित दल है जिसका उद्देश्य राष्ट्र निर्माण और लोक कल्याण है। भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेषता है कि वो राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करते हुए अपनी विचारधारा के लिए कार्य करता है। उन्होंने सदस्यता अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि सशक्त भाजपा विकसित भारत की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सदस्यता अभियान के दौरान पूरे प्रदेश में प्रत्येक बूथ पर भाजपा की सदस्य संख्या में बढोत्तरी के लक्ष्य के साथ कार्य करना है। श्री सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान को युद्ध स्तर पर चलाने के लिए पार्टी ने योजनाबद्ध तरीके से पूरे सदस्यता अभियान को लेकर योजना बनायी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 02 सितम्बर को भाजपा की सदस्यता का शुभारम्भ करेगें।

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि हमें अपनी पार्टी की विचारधारा और नीति के आधार पर समाज के सभी वर्गों के लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान हमें 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नव मतदाताओं सहित प्रबुद्ध वर्ग और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को विशेष रूप पार्टी का सदस्य बनाने के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि व्यापारी, किसान, नौजवान, महिलाओं सहित प्रत्येक जाति, वर्ग के लोगों को इस अभियान के दौरान पार्टी का सदस्य बनाने के लिए हमें कार्य करना है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.