... लेकिन SIT की जांच कौन करेगा : AKHILESH YADAV

... but who will investigate the SIT: Akhilesh Yadav

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 18 Jun, 2026 04:05 AM
... लेकिन SIT की जांच कौन करेगा : AKHILESH YADAV
लखनऊ, (IPN)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के धर्म का मतलब धन है। भाजपा सरकार के संरक्षण में भगवान राम की नगरी अयोध्या में भारी भ्रष्टाचार और जमीनों की लूट, घोटाला हुआ है। सत्ता के संरक्षण में गरीबों की दुकाने और जमींने छीनी गयी। भाजपा नेताओं ने ट्रस्ट को कई गुना ज्यादा दाम पर जमींने बेचीं।

    बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से कुंदरकी उपचुनाव में सीसीटीवी बंद कर वोट चोरी हुई वैसे ही अयोध्या में सीसीटीवी बंद कर चढ़ावा की चोरी और चंदा चोरी हो गयी। चढ़ावा चोरी की एसआईटी जांच हो रही है लेकिन एसआईटी की जांच कौन करेगा।  

    श्री यादव ने राम नगरी में गोरखधंधा पर समाजवादी आडिट-2 रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का गोरखधंधा चल रहा है। भाजपा के अण्डर ग्राउण्ड अनरजिस्टर्ड साथी देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर रहे है। भाजपा और इनके साथियों ने कभी केयर फंड, चंदा और गुरूदक्षिणा का हिसाब नहीं दिया। अयोध्या में किसानों और गरीबों की जमीनों का बाजार भाव से मुआवजा नहीं दिया गया। समाजवादी पार्टी लगातार अयोध्या में हो रहे भ्रष्टाचार और घोटाले के खिलाफ आवाज उठाती रही है। अब तो संतो और समाज के अन्य वर्गो ने भी आवाज उठाना शुरू कर दिया है। संत समाज भी कह रहा है कि राम मंदिर के चंदे में लूट खसोट हुई। भक्तों के पैसे का पूरा हिसाब क्यांे नही दिया जाता है। भाजपाई भी जानते हैं राम मंदिर के चंदे में बड़ा घोटाला हुआ है। भाजपा की मातृ संस्था विश्व हिन्दू परिषद ने मंदिर के नाम पर भक्तों से 14 सौ करोड़ रूपये जुटाए थे, वह पैसा कहां गया, हिसाब कहां है?

    श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर स्तर पर लूट मची है। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इस सरकार में अमीर और अमीर हो रहा है। गरीब और गरीब होता जा रहा है। किसान को खाद, बीज नहीं मिल रहा है। पेट्रोल में इथेनाल की मिलावट है। डीजल महंगा हो गया है। गैस सिलेण्डर नहीं मिल रहा है। भाजपा भेदभाव और नफरत फैलाकर जनता के मुद्दों से ध्यान हटाना चाहती है। जनता  कहा कि भाजपा महंगाई पर नियंत्रण चाहती है। भेदभाव की राजनीति नहीं चाहती है। जनता भाजपा से ऊब चुकी है। वह भाजपा को हटाने को तैयार है। समाजवादी पार्टी की 2027 में सरकार आ रही है। समाजवादी पार्टी जनता को विकास के रास्ते पर ले जाएगी। किसानों को सुविधाएं देगी, नौजवानों को नौकरी, रोजगार मिलेगा। सभी का सम्मान होगा। पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। शिक्षकों के मुद्दों को चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करेंगे।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की विदेश नीति फेल है। किसानों को खाद-बीज नही है। भाजपा किसानों को गेंहूं के सीजन में भी खाद, यूरिया, डीएपी नहीं दे पायेगी, इसीलिए नवम्बर में विधानसभा चुनाव कराने का भ्रम फैला रही है।

    एक सवाल के जवाब में श्री यादव ने कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र खत्म कर रही है। दूसरे दलों में तोड़फोड़ करती है। भाजपा संविधान के रास्ते पर नहीं चलती है। जनता देख रही है कि भाजपा किस तरह से लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी मजबूत पार्टी है। समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती से भाजपा का मुकाबला कर रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के विधायक पाला बदलने को तैयार है। लेकिन मैने कहा दिया है मैं भाजपा विधायकों को नहीं लूंगा।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.